PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Kama, Bharatpur में सबसे ज़्यादा बताई गई जगहें

जगहें: 8 · वीडियो: 1

  1. 84 खंबा वीडियो: 1

    यह स्थान कामा शहर में मौजूद एक अति प्राचीन इमारत है जिसके खंभों और दीवारों पर हिंदू देवी देवताओं की कलाकृतियों के अलावा कई विचित्र प्रकार की कलाकृतियां भी बनी हैं।

  2. काम्य वन वीडियो: 1

    ब्रज मंडल में कुल 12 वन हैं जिनमें से सबसे बड़ा वन है काम्य वन, इसी वन में श्री कृष्ण बलराम ग्वाल सखा के साथ गैया चराया करते थे।

  3. चरण पहाड़ी वीडियो: 1

    चरण पहाड़ी वह स्थान है जहां श्री कृष्ण जी के द्वापर युग के चरण चिन्ह आज भी विद्यमान है। यह स्थान कामा शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर बुढा का गांव के पास स्थित है।

  4. फिसलने शिला वीडियो: 1

    यहां एक अति प्राचीन शिला है, मान्यताओं के अनुसार जब श्री कृष्ण जी ग्वाल बालों के साथ गाय चराते थे तब इस सिला पर सखा के साथ फिसल का खेल खेलते थे। यह स्थान भी कामा शहर से दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

  5. भजन थाली वीडियो: 1

    यह स्थान काम्य वन के सबसे प्रमुख स्थानों में से एक है क्योंकि यही वह स्थान बताया जाता है जहां श्री कृष्ण बलराम गाय चराने के दौरान दोपहर का भोजन किया करते थे। हर साल यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसे भोजन थाली मेला…

  6. लुक लुक कुंड वीडियो: 1

    पास में ही लुक लुक कुंड है जहां श्री कृष्ण जी गाय चराने के दौरान ग्वाल वालों के साथ लुकाछुपी का खेल खेलते थे।

  7. विमल कुंड वीडियो: 1

    यह कुंड श्री कृष्ण जी की उसी लीला से संबंध रखता है, गर्ग संहिता के अनुसार यह वही स्थान है जहां श्री कृष्ण जी ने ब्रज की 16100 ब्रज कन्याओं के साथ विवाह किए थे। इस कुंड को तीर्थराज विमल कुंड के नाम से जाना जाता है।

  8. व्योमासुर की गुफा वीडियो: 1

    यह स्थान फिसल सिला के पास में ही पहाड़ी के दूसरी तरफ स्थित है, यहां व्योमासुर नामक दैत्य छुपकर रहता था।

Kama, Bharatpur के बारे में ट्रैवल वीडियो