ये है पुराना वृंदावन कामवन के प्रमुख स्थानों की यात्रा #vlog #@mathura37 #nareshthakur
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- काम्य वन ▶ 0:12
ब्रज मंडल में कुल 12 वन हैं जिनमें से सबसे बड़ा वन है काम्य वन, इसी वन में श्री कृष्ण बलराम ग्वाल सखा के साथ गैया चराया करते थे।
- चरण पहाड़ी ▶ 0:48
चरण पहाड़ी वह स्थान है जहां श्री कृष्ण जी के द्वापर युग के चरण चिन्ह आज भी विद्यमान है। यह स्थान कामा शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर बुढा का गांव के पास स्थित है।
- लुक लुक कुंड ▶ 1:37
पास में ही लुक लुक कुंड है जहां श्री कृष्ण जी गाय चराने के दौरान ग्वाल वालों के साथ लुकाछुपी का खेल खेलते थे।
- फिसलने शिला ▶ 1:45
यहां एक अति प्राचीन शिला है, मान्यताओं के अनुसार जब श्री कृष्ण जी ग्वाल बालों के साथ गाय चराते थे तब इस सिला पर सखा के साथ फिसल का खेल खेलते थे। यह स्थान भी कामा शहर से दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- व्योमासुर की गुफा ▶ 2:14
यह स्थान फिसल सिला के पास में ही पहाड़ी के दूसरी तरफ स्थित है, यहां व्योमासुर नामक दैत्य छुपकर रहता था।
- विमल कुंड ▶ 3:11
यह कुंड श्री कृष्ण जी की उसी लीला से संबंध रखता है, गर्ग संहिता के अनुसार यह वही स्थान है जहां श्री कृष्ण जी ने ब्रज की 16100 ब्रज कन्याओं के साथ विवाह किए थे। इस कुंड को तीर्थराज विमल कुंड के नाम से जाना जाता है।
- 84 खंबा ▶ 4:24
यह स्थान कामा शहर में मौजूद एक अति प्राचीन इमारत है जिसके खंभों और दीवारों पर हिंदू देवी देवताओं की कलाकृतियों के अलावा कई विचित्र प्रकार की कलाकृतियां भी बनी हैं।
- भजन थाली ▶ 5:54
यह स्थान काम्य वन के सबसे प्रमुख स्थानों में से एक है क्योंकि यही वह स्थान बताया जाता है जहां श्री कृष्ण बलराम गाय चराने के दौरान दोपहर का भोजन किया करते थे। हर साल यहां मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसे भोजन थाली मेला कहा जाता है।