PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

गुंडीचा मंदिर

पुरी, India · वीडियो: 69 · नक्शा

गुंडीचा मंदिर
Aditya Mahar · CC BY-SA 3.0 · Wikimedia Commons

गुंडिचा मन्दिर को गुंडिचा घर के नाम से भी जाना जाता है, यह उड़ीसा राज्य के पुरी शहर का लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। गुंडिचा मन्दिर भगवान जगन्नाथ मन्दिर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुंडिचा मन्दिर को कलिंग वास्तुकला में बनाया गया है और भगवान जगन्नाथ की मौसी गुंडिचा को समर्पित किया गया है, एसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की मौसी गुंडिचा का घर माना जाता है। मान्यता है कि जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगवान यहाँ 9 दिन तक ठहरते हैं। जगन्नाथ मंदिर से आने वाली रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बालभद्र और सुभद्रा गुंडिचा मंदिर आते है, जहां उनकी मौसी पादोपीठा खिलाकर उनका स्वागत करती हैं।

Wikipedia से · CC BY-SA 4.0

ट्रैवल क्रिएटर्स क्या कहते हैं