बद्रीनाथ धाम दर्शन 2026 | Neelkanth View, Tapt Kund, Brahma Kapal | Full Temple Experience
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- बद्रीनाथ बस स्टैंड ▶ 1:24
यह है बद्रीनाथ धाम का बस स्टैंड। आप देख सकते हैं ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित यह छोटा सा बस स्टैंड जहां हर तरफ श्रद्धालुओं की हलचल और भक्ति का माहौल दिखाई देता है।
- नीलकंठ पर्वत ▶ 3:48
और सामने आप देख सकते हैं नीलकंठ पर्वत की भव्य चोटियां सूर्य की किरण पड़ते ही सोने की तरह चमक उठी हैं।
- नर पर्वत ▶ 5:20
इसी तपोभूमि की स्मृति में आज भी यहां सामने दिखाई देने वाली पर्वत श्रंखलाएं नर पर्वत और नारायण पर्वत के नाम से जानी जाती हैं।
- नारायण पर्वत ▶ 5:20
इसी तपोभूमि की स्मृति में आज भी यहां सामने दिखाई देने वाली पर्वत श्रंखलाएं नर पर्वत और नारायण पर्वत के नाम से जानी जाती हैं।
- बद्रीनाथ पुलिस स्टेशन ▶ 6:48
यह सामने जो आप देख रहे हैं, यह बद्रीनाथ क्षेत्र का पुलिस स्टेशन है। यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए यहां पुलिस की पूरी व्यवस्था रहती है।
- बद्रीनाथ मार्केट एरिया ▶ 7:19
और यहां से बद्रीनाथ धाम का मार्केट एरिया शुरू हो जाता है।
- नीलकंठ सदन ▶ 7:50
और यहां सामने जो भवन आप देख रहे हैं, वह है नीलकंठ सदन। अगर आप बद्रीनाथ धाम में रुकना चाहते हैं तो यहां अपनी सुविधा और बजट के अनुसार कमरे ले सकते हैं।
- बद्रीनाथ मंदिर ▶ 10:26
यह रहा बद्रीनाथ मंदिर का पहला दृश्य। फर्स्ट इंप्रेशन। चलिए अब हम मंदिर के और करीब चलते हैं और उसके बाद आपको भगवान बद्री विशाल के दर्शन कराते हैं।
- अलकनंदा नदी ▶ 11:04
और अब हम मां अलकनंदा को इस पुल के जरिए पार कर रहे हैं। आप नीचे देख सकते हैं। नदी अपनी पूरी गति और पवित्रता के साथ बह रही है।
- तप्त कुंड ▶ 11:40
और आप जो नीचे भीड़ देख रहे हैं, वहीं स्थित है पवित्र तप्त कुंड। मंदिर में दर्शन से पहले कई श्रद्धालु यहां स्नान करते हैं।
- ब्रह्म कपाल ▶ 19:54
भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के बाद आप पास ही स्थित ब्रह्म कपाल के दर्शन भी कर सकते हैं। मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित यह पवित्र स्थान पितरों के तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
- चरण पादुका ▶ 20:51
इसके बाद आप चाहे तो चरण पादुका के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। यह पवित्र स्थल बद्रीनाथ मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी पर स्थित है।
- माणा गांव ▶ 22:04
और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बाद आप माणा गांव जा सकते हैं। यहीं से वसुधरा वाटरफॉल का ट्रैक शुरू होता है।
- वसुधरा वाटरफॉल ▶ 22:07
यहीं से वसुधरा वाटरफॉल का ट्रैक शुरू होता है। ट्रैक का पूरा वीडियो हमारे चैनल पर पहले से अपलोड है।