PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Manali Top 10 Tourist Places 2025 || Best Places To Visit In Manali || Must Visit Places Manali HP

Travel For All ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

Manali Top 10 Tourist Places 2025 || Best Places To Visit In Manali || Must Visit Places Manali HP

इस वीडियो की जगहें

  1. सोलांग वैली ▶ 1:06

    नंबर वन पर आता है सोलांग वैली जो कि मनाली की सबसे प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। सोलांग वैली फेमस है अपने स्नो माउंटेंस और एडवेंचरस एक्टिविटीज के लिए।

  2. वन विहार ▶ 2:11

    सेकंड नंबर पर आता है वन विहार। वन विहार माल रोड के पास स्थित है। यह एक पार्क है जिसमें लोग दोस्तों और परिवारों के साथ घूमने आते हैं।

  3. अटल टनल ▶ 2:41

    थर्ड नंबर पर आता है अटल टनल जो कि रोहतांग पास के नीचे बनाई गई है। 9 किमी की इस टनल को पार करने में 10 मिनट का समय लगता है।

  4. रोहतांग पास ▶ 3:31

    फोर्थ नंबर पर आता है रोहतांग पास जो कि 3978 मीटर पर स्थित है। रोहतांग पास जाने के लिए सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर तक का होता है।

  5. हिडिंबा देवी टेंपल ▶ 4:08

    फिफ्थ नंबर पर आता है हिडिंबा देवी टेंपल। पहाड़ों पर स्थित यह मंदिर मनाली टूरिस्ट प्लेस का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मंदिर भीम की पत्नी हिडिंबा देवी जी को समर्पित है।

  6. क्लब हाउस ▶ 4:44

    सिक्स नंबर पर आता है क्लब हाउस। क्लब हाउस मनाली शहर से 2 कि.मी. की दूरी पर है। क्लब हाउस फेमस है अपने इनडोर एंड आउटडोर एक्टिविटीज के लिए।

  7. ओल्ड मनाली ▶ 5:25

    सेवंथ नंबर पर आता है ओल्ड मनाली। ओल्ड मनाली वो जगह है जहां लोकल रहते हैं। यहां पर आपको काफी सारे कैफेस भी देखने को मिलेंगे जो कि लाइव म्यूजिक और फूड के लिए फेमस है।

  8. माल रोड ▶ 5:46

    एट्थ नंबर पर आता है माल रोड जो कि सबसे हैपनिंग प्लेस है मनाली की। माल रोड पर आप शॉपिंग, स्ट्रीट फूड, कैफेस, रेस्टोरेंट, ढाबा एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।

  9. बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री ▶ 6:09

    नंबर नाइन पर आता है बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री। अगर आप बौद्ध धर्म को जानना चाहते हैं तो आप इस मंदिर में जरूर जाएं। यह मोनेस्ट्री सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है।

  10. मनु टेंपल ▶ 6:41

    10थ नंबर पर आता है मनु टेंपल। मनु टेंपल ओल्ड मनाली में स्थित है जो कि मेन टेंपल है मनाली का। महर्षि मनु जी को यह टेंपल समर्पित है।

इन वीडियो के शहर

Manali