PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Kausani Beyond the Road: Unseen Views in Himalayas कौसानी Travel Guide & Tips

Popcorn Trip ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

Kausani Beyond the Road: Unseen Views in Himalayas कौसानी Travel Guide & Tips

इस वीडियो की जगहें

  1. अनासक्ति आश्रम ▶ 2:33

    अब जानते हैं अनाशक्ति आश्रम। सन 1929 में जब गांधी जी कौसानी आए तो उनका प्रवास एक दिन का था। लेकिन यहां की सुरम्यता से मुग्ध होकर दो हफ्ते कौसानी रुके।

  2. स्टारस्केप्स ऑब्जरवेटरी ▶ 4:00

    स्टारस्केप्स ऑब्जरवेटरी जो अनासक्ति आश्रम से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कौसानी में दिन जितने खूबसूरत हैं, रातें उतनी ही रोमांचक।

  3. सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय ▶ 4:10

    यहां से कुछ ही दूरी पर सुमित्रानंदन पंत संग्रहालय। कौसाने की मुख्य बाजार से कुछ सीढ़ियां चढ़ पहुंच सकते हैं।

  4. सरला आश्रम ▶ 7:05

    यहां का एक अन्य आकर्षण है सरला आश्रम। सरला आश्रम या लक्ष्मी आश्रम। कौसानी की शांत पहाड़ियों में स्थित एक आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा केंद्र है।

  5. कौसानी टी गार्डन ▶ 7:27

    कौसानी का अगला आकर्षण है टी गार्डन व फैक्ट्री। यह कौसानी बस स्टैंड से लगभग 3 किमी की दूरी पर कौसानी बैजनाथ रोड में स्थित है।

  6. कौसानी शॉल फैक्ट्री ▶ 8:46

    अगला आकर्षण है कौसानी शॉल फैक्ट्री। कौसानी और टी गार्डन के बीच में कौसानी की शॉल फैक्ट्री और लोकल प्रोडक्ट्स की हार्ट भी है।

  7. पीना ट्रैक (पीनाकेश्वर मंदिर) ▶ 9:31

    कौसानी का अगला आकर्षण है पीना ट्रैक। पीनाथ अथवा पीनाकेश्वर मंदिर ट्रैक। कौसानी से लगभग 10 कि.मी. दूर कांटली गांव से पीनाथ मंदिर के लिए घने जंगल और चट्टानों के बीच से चढ़ाई लिए हुए लगभग 5 कि.मी. की ट्रैकिंग कर 2750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।

  8. रुद्रधारी जलप्रपात ▶ 10:08

    काटली गांव में ही एक और पर्यटक आकर्षण है रुद्रधारी जलप्रपात और मंदिर। काटली गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच रुद्रधारी जलप्रपात स्थित है।

  9. रुद्रधारी महादेव मंदिर ▶ 10:53

    झरने के पास रुद्रधारी महादेव का एक मंदिर भी है। यह मंदिर एक गुफा के भीतर बना है। जहां शिव और विष्णु की संयुक्त उपासना होती है।

  10. अनामय आश्रम ▶ 12:29

    कौसानी का एक और आकर्षण है अनामई आश्रम। ध्यान, योग, ऑर्गेनिक फार्मिंग, सात्विक जीवन शैली और छात्रों को वैदिक अध्ययन कराता संस्थान है अनामय आश्रम।

  11. बैजनाथ मंदिर समूह ▶ 15:22

    अगला आकर्षण है बैजनाथ मंदिर। कौसानी से बैजनाथ की दूरी 17 कि.मी. है।

  12. बैजनाथ झील ▶ 16:14

    बैजनाथ मंदिर समूह यहीं पर गोमती नदी के जल को रोक कर झील का निर्माण भी हुआ है जो इस स्थान की खूबसूरती को और बढ़ाता है। झील बेहद खूबसूरत है। बैजनाथ झील में बोटिंग भी की जा सकती है।

  13. कोट ब्राहरी मंदिर ▶ 18:36

    कोट ब्राहरी मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बैजनाथ से 3 कि.मी. बैजनाथ गलम रोड में डंगोली के समीप एक सुंदर सी पहाड़ी पर स्थित है।

इन वीडियो के शहर

Kausani · Baijnath