Darjeeling Tourist places|| Darjeeling me ghumne ki jagah||दार्जिलिंग में घूमने वाली 15 खूबसूरत जगहे
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- टाइगर हिल ▶ 1:14
सबसे पहले नंबर पर आप घूमने जा सकते हो टाइगर हिल। यह जगह सुबह के सनराइज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और यहां जब कंचनजंगा पर्वत चोटी पर सूरज की पहली किरणें पड़ती है तो यहां का नजारा देखना एक जादुई अनुभव देता है।
- दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे टॉय ट्रेन ▶ 1:39
दूसरे नंबर पर आप घूमने जा सकते हो दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे टॉय ट्रेन। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल इस टॉय ट्रेन का सफर दार्जिलिंग की जान है।
- दार्जिलिंग रोपवे रेंज वैली ▶ 1:55
तीसरे नंबर पर आप घूमने जा सकते हो दार्जिलिंग रोपवे रेंज वैली। बादलों के बीच से गुजरते हुए इस केबल कार से चाय के बागानों और गहरी घाटियों का एरियल व्यू देखना बेहद रोमांचक होता है।
- बतासिया लूप ▶ 2:29
चौथे नंबर पर आप घूमने जा सकते हो बतासिया लूप। यह एक ऐसा खूबसूरत रेलवे लूप है जहां टॉय ट्रेन गोल-गोल घूमती है और यहीं से आपको चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत वादियां देखने को मिलेंगी।
- गोर्खा युद्ध स्मारक ▶ 2:40
इसके पास ही एक गोर्खा युद्ध स्मारक भी बना हुआ है।
- दार्जिलिंग चिड़ियाघर ▶ 2:57
पांचवें नंबर पर आप जा सकते हो दार्जिलिंग चिड़ियाघर। यह भारत का सबसे बड़ा उच्च ऊंचाई वाला चिड़ियाघर है। जहां आपको रेड पांडा, स्नो लेपर्ड और बंगाल टाइगर, तिब्बती भेड़िए जैसे दुर्लभ जानवर देखने को मिलेंगे।
- एचएमआई म्यूजियम ▶ 3:08
जू के पास ही में आप एचएमआई म्यूजियम भी देख सकते हो।
- हैप्पी वैली टी स्टेट ▶ 3:17
नंबर छह पर आप जा सकते हो हैप्पी वैली टी स्टेट। दार्जिलिंग की हरी-भरी चाय के बागानों को नजदीक से देखने के लिए यह सबसे पुरानी चाय फैक्ट्रियों में से एक है।
- पीस पैगोडा जापानी मंदिर ▶ 3:48
नंबर सात पर आप घूमने जा सकते हो पीस पैगोडा जापानी मंदिर। यह सफेद रंग का विशाल बौद्ध स्तूप शांति और सुकून का प्रतीक है।
- चांदगी वाटरफॉल्स ▶ 4:05
नंबर आठ पर आप घूमने जा सकते हो रॉक गार्डन और चांदगी वाटरफॉल्स।
- रॉक गार्डन ▶ 4:12
नंबर आठ पर आप घूमने जा सकते हो रॉक गार्डन और चांदगी वाटरफॉल्स। पहाड़ों की चट्टानों को काटकर सीढ़ी नुमा रूप में बनाए गए इस गार्डन में खूबसूरत झरने और सुंदर फूल आपका मन मोह लेंगे।
- गंगा माया पार्क ▶ 4:21
नंबर नौ पर आप जा सकते हो गंगा माया पार्क। रॉक गार्डन से थोड़ी ही दूरी पर स्थित यह पार्क सुंदर धाराओं, झरनों, फूलों और बोटिंग की सुविधा के लिए जाना जाता है।
- घूम मोनेस्ट्री ▶ 4:38
नंबर 10 पर आप जा सकते हो घूम मोनेस्ट्री। यह जगह दार्जिलिंग की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध मठ है। जहां महात्मा बुद्ध की 15 फीट ऊंची भव्य मूर्ति स्थापित है।
- दार्जिलिंग मॉल रोड ▶ 5:09
नंबर 11 पर आप जा सकते हो दार्जिलिंग मॉल रोड। अगर आप दार्जिलिंग आए हो और मॉल रोड नहीं गए हो, तो आपका दार्जिलिंग आना अधूरा माना जाता है। क्योंकि यहीं पर आपको मुख्य शॉपिंग और हैंग आउट हब देखने को मिलेगा।
- निगड़ा वाटरफॉल ▶ 5:32
नंबर 12 पे आप जा सकते हो निगड़ा वाटरफॉल। प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली से घिरा यह झरना पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
- लॉयड बॉटनिकल गार्डन ▶ 5:47
नंबर 13 पर आप जा सकते हो लॉयड बॉटनिकल गार्डन। यह ऐतिहासिक गार्डन विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। जहां हिमालय के अलग-अलग प्रकार के पौधे, अल्पाइन के पेड़ और रंग बिरंगे ऑर्केट देखने को मिलते हैं।
- टिंगलिंग व्यू पॉइंट ▶ 6:08
नंबर 14 पर आप घूमने जा सकते हो टिंगलिंग व्यू पॉइंट। दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी जाते समय रास्ते में पड़ने वाला यह व्यू पॉइंट चाय के बागानों के अद्भुत नजारे दिखाता है।
- ऑरेंज वैली ▶ 6:22
नंबर 15 पर आप घूमने जा सकते हो ऑरेंज वैली। इस वैली से चाय के सुंदर बागान और खूबसूरत वादियां देखने को मिलती है।