PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Kedarnath Yatra 2026 Complete Information | Kedarnath Tour | Kedarnath Trek | Hotel | Darshan | Food

MJ style vlogs ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

Kedarnath Yatra 2026 Complete Information | Kedarnath Tour | Kedarnath Trek | Hotel | Darshan | Food

इस वीडियो की जगहें

  1. हरिद्वार रेलवे स्टेशन ▶ 2:19

    केदारनाथ धाम यदि आप ट्रेन से आ रहे हो तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है हरिद्वार और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन।

  2. ऋषिकेश रेलवे स्टेशन ▶ 2:33

    सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है हरिद्वार और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के लिए आपको बहुत ही कम ट्रेनें मिलेगी।

  3. ऋषिकेश ▶ 3:38

    हरिद्वार से लगभग 22 कि.मी. आगे ऋषिकेश आता है जिसे योग नगरी भी कहा जाता है।

  4. देवप्रयाग संगम ▶ 4:23

    हरिद्वार से लगभग 90 कि.मी. का सफर तय करने के बाद हम पहुंच चुके हैं संगम नगरी देवप्रयाग में। यहां पर एक तरफ से अलकनंदा नदी और दूसरी तरफ से भागीरथी नदी आती है।

  5. श्रीनगर टाउन ▶ 5:14

    हरिद्वार से लगभग 130 कि.मी. का सफर तय करने के बाद हम पहुंच चुके हैं उत्तराखंड के श्रीनगर टाउन में जो अलकनंदा नदी के किनारे पर बसा हुआ है।

  6. माता धारी देवी मंदिर ▶ 5:31

    हरिद्वार से 140 कि.मी. आगे आने के बाद यहां पर माता धारी देवी का भव्य मंदिर बना हुआ है। मंदिर तक जाने के लिए आपको 700 से 800 मीटर नीचे उतर कर जाना होगा।

  7. रुद्रप्रयाग संगम ▶ 6:21

    हरिद्वार से 160 कि.मी. का सफर तय करने के बाद हम आ गए हैं रुद्रप्रयाग संगम पर। यहां पर एक तरफ बद्रीनाथ से अलकनंदा नदी और दूसरी तरफ से केदारनाथ से मंदाकिनी नदी आती है।

  8. गुप्त काशी ▶ 7:08

    उत्तराखंड के इन खूबसूरत पहाड़ों को देखते हुए हम पहुंच जाते हैं गुप्त काशी। यहां से सोनप्रयाग की दूरी मात्र 28 कि.मी. रह जाती है।

  9. सीतापुर बस स्टैंड ▶ 7:36

    सोनप्रयाग से 1 कि.मी. पहले आएगा सीतापुर। यदि आप हरिद्वार से बस में आते हो तो बस आपको इसी सीतापुर बस स्टैंड तक छोड़ेगी।

  10. सोनप्रयाग पार्किंग ▶ 7:41

    सीतापुर से 1 कि.मी. आगे आने के बाद में यहां पर सोनप्रयाग की पार्किंग बनी हुई है।

  11. सोनप्रयाग रजिस्ट्रेशन काउंटर ▶ 8:13

    सोनप्रयाग की पार्किंग से सीधा 100 मीटर आगे की तरफ आओगे तो राइट साइड में यह रजिस्ट्रेशन काउंटर दिखेगा।

  12. सोनप्रयाग मार्केट ▶ 8:43

    सोनप्रयाग का मार्केट काफी बड़ा है। यहां से आपको ट्रैकिंग से रिलेटेड जरूरी सामान के साथ ही बहुत सारी चीजें भी मिल जाएगी।

  13. गौरीकुंड मार्केट ▶ 9:32

    तो फाइनली हम गौरीकुंड पहुंच चुके हैं। यहां से गौरीकुंड का मार्केट शुरू होता है। यहां पर भी आपको ट्रैकिंग से रिलेटेड सारा सामान मिल जाएगा।

  14. गौरीमाई मंदिर ▶ 10:13

    तो अगली सुबह हमने जल्दी उठकर गौरीकुंड में ही बने गौरीमाई मंदिर में दर्शन किए और गौरीमाई मंदिर के सामने ही उमापति महादेव के भी दर्शन किए।

  15. तप्त कुंड ▶ 10:23

    फिर हम आ गए गौरीमाई मंदिर से कुछ सीढ़ियां नीचे उतर कर तप्त कुंड के पास में। यहां पर एक तरफ तप्त कुंड बना हुआ है और उसके ही पास में केदारनाथ से मंदाकिनी नदी आ रही है।

  16. घोड़ा खच्चर पड़ाव (गौरीकुंड) ▶ 11:07

    गौरीकुंड से 1/2 कि.मी. आगे आने के बाद में यहां पर आएगा घोड़ा खच्चर पड़ाव। यहां से आपको केदारनाथ जाने के लिए घोड़ा खच्चर मिल जाएगा।

  17. केदारनाथ ट्रैक प्रवेश द्वार ▶ 11:24

    घोड़ा खच्चर पड़ाव से 1/2 कि.मी. आगे आने के बाद आपको यह बड़ा सा प्रवेश द्वार नजर आएगा। यहीं से हमारी केदारनाथ यात्रा की ट्रैकिंग की शुरुआत होती है।

  18. चीरवासा भैरवनाथ जी का मंदिर ▶ 12:35

    गौरीकुंड से लगभग 3 कि.मी. चलने के बाद सबसे पहले आएगा चीरवासा भैरवनाथ जी का मंदिर।

  19. जंगल चट्टी ▶ 12:47

    गौरीकुंड से लगभग 4 कि.मी. दूर और चीरवासा भैरवनाथ मंदिर से लगभग 1 कि.मी. आगे यह है जंगल चड्डी। यहां पर आपको रुकने के लिए कैंप और मेडिकल सुविधा के साथ-साथ खाने-पीने की भी चीजें मिल जाती हैं।

  20. प्राचीन हनुमान जी का मंदिर ▶ 13:40

    जंगल चट्टी से थोड़ी ही दूर चलने पर यहां पर आएगा प्राचीन हनुमान जी का मंदिर। यहां पर भी आप दर्शन जरूर करना।

  21. भीमबली ▶ 14:12

    गौरीकुंड से लगभग 7 कि.मी. और जंगल चट्टी से 4 कि.मी. चलने के बाद यहां पर आएगा भीमबली। इस भीमब्ली में आपको रुकने के लिए कैंप की सुविधा और मेडिकल सुविधा भी मिल जाएगी।

  22. रामबाड़ा ▶ 15:30

    इस पुल को आप जैसे ही पार करोगे तो सामने की तरफ जो कैंप दिख रहे हैं उस जगह को रामबाड़ा कहा जाता है।

  23. छोटी लिंचोली ▶ 16:22

    रामबाड़ा के आगे आता है छोटी लिंचोली। यहां पर भी आपको रुकने के लिए कैंप और मेडिकल की सुविधा मिल जाती है।

  24. बड़ी लिंचोली ▶ 16:36

    छोटी लिंचोली से लगभग 2 कि.मी. बाद आता है बड़ी लिंचोली। ... अभी हम पहुंच चुके हैं बड़ी लिंचोली। यहां पर भी रहने के लिए कैंप, मेडिकल सुविधा और खाने-पीने की सुविधा भी मिल जाएगी।

  25. घोड़ा खच्चर पड़ाव (केदारनाथ) ▶ 18:04

    केदारनाथ मंदिर से 1 कि.मी. पहले आएगा यह घोड़ा खच्चर पड़ाव। घोड़ा खच्चर आपको यहीं पर छोड़ेगा।

  26. नंदी बेस कैंप ▶ 18:32

    घोड़ा खच्चर पड़ाव से आगे ही नंदी बेस कैंप है। यहां पर आपको रुकने के लिए टेंट की सुविधा कम प्राइस में मिल जाती है।

  27. केदारनाथ हेलीपैड ▶ 19:19

    और उस प्रवेश द्वार से आगे आने के बाद यहां पर हेलीपैड बना हुआ है। यदि आप हेलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते हो तो आप इस हेली यात्रा आईआरसीटीc वेबसाइट से हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हो।

  28. केदारनाथ धाम मार्केट ▶ 19:53

    हेलिपैड से आगे केदारनाथ धाम का मार्केट शुरू हो जाता है।

  29. केदारनाथ टोकन काउंटर ▶ 19:53

    मार्केट से आगे आते ही लेफ्ट साइड में हमें टोकन काउंटर नजर आएगा। यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन दिखाकर दर्शन के लिए टोकन लेना है।

  30. केदारनाथ मंदिर ▶ 20:26

    ओम के साइन से आगे आते ही हमें केदार बाबा का मंदिर दिखेगा और मंदिर के रास्ते में दोनों तरफ बहुत सारी होटल्स और डोरमेट्री बनी हुई है।

  31. श्री ईशानेश्वर महादेव मंदिर ▶ 23:02

    मंदिर में दर्शन करके जैसे ही आप एग्जिट गेट से बाहर आएंगे तो यहां पर लेफ्ट साइड में बना हुआ है श्री ईशानेश्वर मंदिर।

  32. अमृत कुंड ▶ 23:30

    अभी आप आ जाइए मंदिर के ठीक पीछे की तरफ। यहां पर बना हुआ है अमृत कुंड। मंदिर के अंदर किया हुआ रुद्रा अभिषेक का जल इस अमृत कुंड में आता है।

  33. भीमशिला ▶ 23:36

    मंदिर के पीछे ही आपको यह विशालकाय पत्थर नजर आएगा। 2013 में जब भयंकर आपदा आई थी, तब यह पत्थर बहता हुआ मंदिर के ठीक पीछे आकर रुक गया था। ... तभी से इस विशालकाय पत्थर को भीमशिला के रूप में पूजा जाने लगा।

  34. श्री आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि ▶ 24:07

    केदारनाथ मंदिर और भीमशिला के ठीक 50 मीटर पीछे की तरफ यह है श्री आदि गुरु शंकराचार्य जी का समाधि स्थल।

  35. श्री भैरवनाथ मंदिर ▶ 24:42

    केदारनाथ मंदिर के लेफ्ट साइड से होते हुए यह पुल पार करके अभी हम जा रहे हैं श्री भैरवनाथ मंदिर में दर्शन करने जिसकी दूरी केदारनाथ मंदिर से लगभग 1 कि.मी. दूर है।

  36. रेतस कुंड ▶ 26:11

    श्री भैरवनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद जैसे ही आप नीचे आएंगे तो नीचे आने के बाद आपको लेफ्ट साइड में सीधा आगे चले आना है। यहां पर आपको दर्शन होंगे रेतस कुंड के।

  37. जीएमवीएन गेस्ट हाउस ▶ 26:27

    टोकन काउंटर के आगे यह पुल पार करके अगर आप राइट साइड में आओगे तो यहां पर आपको यह जीएमवीएन का बड़ा सा गेस्ट हाउस दिखेगा।

  38. बाबा बरफानी मंदिर ▶ 27:02

    जहां से दर्शन की लाइन शुरू होती है उसी के पास से यह पुल पार करके आप आगे जाओगे तो वहां पर बाबा बरपानी जी का मंदिर है।

इन वीडियो के शहर

Haridwar · Rishikesh · Devprayag · Srinagar · Rudraprayag · Guptkashi · Sitapur · Sonprayag · Gaurikund · Kedarnath