Bhopal tourist places|| भोपाल में घूमने वाली 20 खूबसूरत जगाहैं।। Bhopal me ghumne ki jagah
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- वन विहार नेशनल पार्क ▶ 0:45
वन विहार एक अनोखा नेशनल पार्क और चिड़ियाघर है। यहां शाकाहारी जानवर जैसे चीतल, सांभर, काले हिरण बिल्कुल खुले में घूमते हैं।
- बड़ा तालाब (बड़ी झील) ▶ 1:58
यह तालाब शहर का सबसे लोकप्रिय स्पॉट है। यहां मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्पीड बोट, पैडल बोट, क्रूज और जेट्स की जैसी बेहतरीन बोटिंग सुविधाएं दी जाती हैं।
- राजा भोज की मूर्ति ▶ 2:09
तालाब के बीचों-बीच राजा भोज की एक विशाल और भव्य मूर्ति स्थापित की गई है जो रात की रोशनी में बेहद खूबसूरत दिखती है।
- ताजुल मस्जिद ▶ 2:42
भोपाल की दारुल उलूम ताजउल मस्जिद भारत और एशिया की सबसे विशाल मस्जिदों में से एक है। यह मस्जिद अपनी भव्य वास्तुकला और इतिहास के लिए मशहूर है।
- सैर सपाटा ▶ 3:39
सैर सपाटा भोपाल का एक बेहद लोकप्रिय और खूबसूरत टूरिस्ट एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स है। यहां का सस्पेंशन ब्रिज सैर सपाटा का सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र है।
- सांची स्तूप ▶ 4:47
सांची स्तूप भारत के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों में से एक है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।
- अशोक स्तंभ, सांची ▶ 4:49
स्तूप के पास ही सम्राट अशोक द्वारा स्थापित करवाया गया प्रसिद्ध अशोक स्तंभ भी मौजूद है।
- पीपल्स मॉल ▶ 5:21
पीपल्स मॉल एक ऐसी जगह है जहां पर आप स्टैचू ऑफ लिबर्टी, एफिल टावर, ताजमहल, लाल किला एक ही दिन एक ही जगह पर देख सकते हो।
- मनुभांड (मनुआभान टेकरी) ▶ 6:22
यह जगह भोपाल की सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन और धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां से पूरे भोपाल शहर, झीलों और आसपास की पहाड़ियों का शानदार नजारा दिखाई देता है।
- केरवा डैम ▶ 7:02
भोपाल के जंगल इलाके में बना यह केरवा डैम यहां के लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। यहां ट्रैकिंग, जिप लाइन जैसी एडवेंचर एक्टिविटी भी करने को मिलती हैं।
- रीजनल साइंस सेंटर ▶ 7:28
यहां पे आपको साइंस से जुड़ी काफी जानकारी प्राप्त होगी। यहां कई तरह के मजेदार और इंटरक्टिव गैजेट्स हैं जिन्हें आप खुद छूकर और चलाकर देख सकते हैं।
- स्टेट म्यूजियम ▶ 7:51
इस स्टेट म्यूजियम में कुल 17 अलग-अलग गैलरीज हैं जिनमें मध्य प्रदेश के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को संजोया गया है।
- कन्हा फन सिटी वाटर पार्क ▶ 8:02
इस वाटर पार्क में आपको रेन डांस, वेव पूल और कई तरह की वाटर स्लाइड्स देखने को मिलती हैं।
- कलियासोत डैम ▶ 8:27
यहां पर आपको चारों तरफ पहाड़ों का रोमांचकारी नजारा देखने को मिलेगा। शाम के टाइम में यहां का सनसेट देखने के लायक होता है।
इन वीडियो के शहर
Bhopal · Sanchi · Narmadapuram