देवास MP का सबसे शांत और आध्यात्मिक शहर || MP का छुपा हुआ खूबसूरत शहर देवास
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- मां चामुंडा टेकरी ▶ 0:46
मां चामुंडा टेकरी देवास का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र स्थान। पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर मां चामुंडा देवी को समर्पित है। यहां रोपवे सुविधा भी उपलब्ध है और ऊपर से पूरे देवास शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
- तुलजा भवानी मंदिर ▶ 1:04
तुलजा भवानी मंदिर। यह मंदिर मराठा शासन से जुड़ा हुआ है और यहां आकर भक्त विशेष रूप से नवरात्रि में दर्शन करते हैं।
- कालिका माता मंदिर ▶ 1:11
कालिका माता मंदिर ऐतिहासिक महत्व रखता है और शांत वातावरण में स्थित है। जहां भक्त ध्यान और पूजा के लिए आते हैं।
- पुष्पगिरी तीर्थ ▶ 1:53
जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल पुष्पगिरी तीर्थ जो अपने शांत और पवित्र वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
- मीठा तालाब ▶ 1:53
मीठा तालाब, गार्डन, परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए अच्छा स्थान है। शाम के समय यहां का माहौल बहुत सुहावना हो जाता है।
- देवास का मुख्य बाजार ▶ 2:10
देवास का मुख्य बाजार घूमने लायक है। जहां चूड़ी, कपड़े और स्ट्रीट फूड की अच्छी खासी वैरायटी मिलती है।
- देवास रेलवे स्टेशन ▶ 2:27
देवास रेलवे स्टेशन से कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। जिससे आसपास के शहरों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ▶ 2:42
नजदीकी हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इंदौर है जो देवास से लगभग 40 किमी दूर है।