Vrindavan Tour Guide | Mathura Vrindavan | #vrindavan #mathura
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- श्री कृष्ण बलराम मंदिर ▶ 1:07
श्री कृष्ण बलराम जी मंदिर वृंदावन धाम की पवित्र भूमि में भगवान श्री कृष्ण और बलराम दाऊ की पूजा के लिए अद्वितीय सौंदर्य से परिपूर्ण एक मंदिर
- श्रीहित राधा केली कुंज ▶ 1:49
श्रीहित राधा केली कुंज। श्रीहित प्रेमानंद महाराज जी का आश्रम।
- श्री कालीदह मंदिर ▶ 1:55
प्राचीन श्री कालीदह मंदिर। श्री राधा केली कुंज से 1 किलोमीटर दूर मां यमुना के किनारे पर स्थित है एक और पवित्र स्थान जहां भगवान श्री कृष्ण ने बचपन में यमुना मैया को विषैले करने वाले कालिया नाग का मर्दन किया था।
- श्री राधा मदन मोहन मंदिर ▶ 2:19
श्री राधा मदन मोहन मंदिर। श्री कालिदास मंदिर से 100 मीटर दूर स्थित है यह मंदिर। माना जाता है कि द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने इसी द्वादश आदित्य टीले पर विश्राम किया था।
- श्री बांके बिहारी जी मंदिर ▶ 2:49
श्री बांके बिहारी जी मंदिर श्री धाम वृंदावन का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय मंदिर यह स्थान श्री कृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा में विराजमान प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है
- श्री राधा वल्लभ जी मंदिर ▶ 3:03
श्री राधा वल्लभ जी ऐसी मान्यता है। श्री राधावल्लभ जी का विग्रह भी स्वयंभू है जो किसी मूर्तिकार द्वारा बनाई नहीं गई थी।
- श्री राधा रमण जी मंदिर ▶ 3:35
श्री राधा रमण जी श्री राधा रमण अर्थात श्री राधा के प्रियतम एक ऐसा स्वयंभू अवतार जो श्री गोपाल भट्ट गोस्वामी जी के भक्ति से प्रसन्न होकर शालिग्राम शिला से अर्चा अवतार में स्वयं प्रकट हुए
- श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर ▶ 4:08
श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर मान्यता है भगवान शिव ने कृष्ण की लीला देखने के लिए गोपी का रूप धारण किया था। इसीलिए यहां शिव जी की पूजा गोपी रूप से होती है।
- श्री गोविंद देव जी मंदिर ▶ 4:42
श्री गोविंद देव जी गोविंद देव जी की प्रतिमा को पहले वृंदावन धाम में स्थापित किया गया था। जब औरंगजेब ने मंदिरों को खंडित करना शुरू किया तब सवाई जय सिंह द्वितीय ने श्री जी को जयपुर लाकर पुनः प्रतिष्ठित किया।
- श्री कात्यायनी माता मंदिर ▶ 5:13
श्री कात्यायनी माता मंदिर सनातन धर्म के 51 सबसे पवित्र शक्तिपीठ में से एक माना जाता है कि इस स्थान पर माता सती के बालों की एक लट गिरी थी।
- चार धाम वृंदावन ▶ 5:41
चार धाम वृंदावन धाम का एक अद्वितीय आधुनिक मंदिर परिसर। इस धाम में आपको चार धाम के दर्शन होंगे। श्री वैष्णो देवी धाम, शनि धाम, श्री राधा कृष्ण धाम और शिव धाम।
- पागल बाबा मंदिर ▶ 6:26
चारधाम से आप जा सकते हैं पागल बाबा मंदिर। ... पागल बाबा मंदिर, सफेद संगमरमर का नौ मंजिला और 150 फीट चौड़ा नागर शैली में निर्मित भव्य मंदिर है।
- वृंदावन चंद्रोदय मंदिर ▶ 6:58
यहां दर्शन के बाद वृंदावन चंद्रोदय मंदिर जा सकते हैं। एक ऐसा अद्भुत निर्माणाधीन विशाल गगनचुंबी मंदिर जिसे आपको अपनी यात्रा में जरूर सम्मिलित करना चाहिए।
- प्रेम मंदिर ▶ 7:32
और अंत में प्रेम मंदिर। शाम ढलते ही आप पहुंच जाए वृंदावन धाम के एक और लोकप्रिय मंदिर प्रेम मंदिर में। जगतगुरु श्री कृपालु महाराज द्वारा निर्मित यह मंदिर भगवान श्री राधा कृष्ण और भगवान श्री सीताराम को समर्पित एक भव्य मंदिर है।
- कालीद घाट ▶ 8:36
जिनमें पहला है कालीद घाट या कालीदह मंदिर जहां भगवान श्री कृष्ण ने कालिया नाग का दमन किया था।
- चीर घाट ▶ 8:45
दूसरा है चीर घाट जहां श्री कृष्ण ने यमुना जी में स्नान कर रही गोपियों के वस्त्र चुराकर इसी कदंब के वृक्ष पर रख दिए थे
- केशी घाट ▶ 9:05
तीसरा है केशी घाट। इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने केशी नाम के दानव का उद्धार किया था। ... केशी घाट अपनी सुंदर पत्थर की वास्तुकला, शांत वातावरण और शाम को होने वाली यमुना जी की आरती के लिए जाना जाता है।
- सेवा कुंज ▶ 9:36
जिनमें से एक है सेवा कुंज। यह वह स्थान है जहां श्री कृष्ण ने श्री राधा रानी के बाल सवारे और उनके चरणों की सेवा की। इसीलिए इस स्थान का नाम सेवा कुंज पड़ा।
- निधिवन ▶ 9:59
दूसरा है निधिवन। निधिवन तुलसी जी के मुड़े हुए वृक्षों का एक पवित्र रहस्यमई उपवन है। ... ऐसा माना जाता है कि यह वही वास्तविक स्थान है जहां श्री राधा और श्री कृष्ण प्रतिदिन रास लीला के लिए मिलते थे
- टटिया स्थान ▶ 10:28
तीसरा है टटिया स्थान जहां आज भी कलयुग का प्रवेश नहीं है। स्वामी श्री हरिदास जी महाराज और उनके अनुरायायों की परंपरा से जुड़ा यह स्थान प्राचीन ब्रज की भक्ति में जीवन की एक झलक प्रस्तुत करता है।