KASGANJ CITY कासगंज शहर | kasganj District
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- कासगंज ▶ 0:23
कासगंज शहर अलीगढ़ मंडल का चौथा सबसे बड़ा शहर है, जिसकी जनसंख्या लगभग 1,15,000 है।
- नदरई चौराहा ▶ 0:24
एटा एवं मथुरा-सिकंदरा से आने वाला राजमार्ग नदरई चौराहे से एक होकर पूर्व में कासगंज शहर की ओर प्रवेश करता है।
- काली नदी सेतु ▶ 0:35
काली नदी सेतु को पार कर राजमार्ग पूर्वोत्तर की ओर नदरई मार्ग के रूप में मुख्य कासगंज शहर में प्रवेश कर जाता है।
- मालगोदाम चौराहा ▶ 1:22
मालगोदाम चौराहा कासगंज शहर का अति व्यस्त चौराहा है।
- गांधी मूर्ति चौक ▶ 1:47
सड़क थोड़ा आगे बढ़ने पर गांधी मूर्ति चौक पर पहुंचती है।
- लक्ष्मीगंज ▶ 2:00
गांधी मूर्ति चौक से पश्चिम में शहर का लक्ष्मीगंज स्थित है।
- नोवेल्टी सिनेमा ▶ 2:07
गांधी मूर्ति चौक के निकट नोवेल्टी सिनेमा का परिसर भी स्थित है।
- कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन ▶ 2:10
स्टेशन मार्ग कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन से जोड़ता है, जहां पांच प्लेटफार्म हैं और 32 रेलगाड़ियों का ठहराव है।
- नदरई गेट बाजार ▶ 2:45
नदरई गेट शहर का सबसे मुख्य व्यापारिक बाजार है, जहां बड़ी संख्या में व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों ओर कतारबद्ध दिखाई पड़ते हैं।
- घंटाघर चौराहा ▶ 3:37
घंटाघर चौराहा शहर का हृदय केंद्र है एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शहर का केंद्र बिंदु है।
- बिलराम गेट बाजार ▶ 3:53
घंटाघर से पश्चिम में जाने वाला बिलराम गेट बाजार भी शहर का महत्त्वपूर्ण व्यापारिक बाजार है।
- सहावर गेट बाजार ▶ 3:53
घंटाघर चौक से दक्षिण पूर्व में जाने वाला सहावर गेट बाजार शहर के सर्राफा व्यापार का मुख्य केंद्र है।
- कासगंज पुलिस कोतवाली ▶ 4:08
बिलराम गेट बाजार में ही कासगंज पुलिस कोतवाली का परिसर स्थित है।
- सोरो गेट बाजार ▶ 4:34
घंटाघर से उत्तर पूर्व में सोरो गेट बाजार में भी बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान दिखाई पड़ते हैं।
- ठंडी सड़क ▶ 4:42
शहर के मालगोदाम चौराहा से उत्तर की ओर प्रारंभ होने वाली ठंडी सड़क शहर की सबसे महत्त्वपूर्ण सड़क है, जो सुंदर भवनों, ब्रांडेड शोरूम, होटल-रेस्टोरेंट से सुसज्जित है।
- कासगंज डिपो रोडवेज बस अड्डा ▶ 5:11
कासगंज डिपो रोडवेज बस अड्डा से अलीगढ़, दिल्ली, बदायूं, बरेली, एटा, आगरा, मथुरा समेत आसपास के शहरों में बस सेवाएं संचालित की जाती हैं।
- बिलराम गेट चौराहा ▶ 5:31
उत्तर में बढ़ते हुए ठंडी सड़क शहर के बिलराम गेट चौराहा पर पहुंचती है, जहां सदैव भीड़भाड़ बनी रहती है।
- सोरो गेट चौराहा ▶ 6:04
ठंडी सड़क बिलराम गेट चौराहा से उत्तर में सोरो गेट चौराहे की ओर बढ़ जाती है।
- लक्ष्मी सिनेमा ▶ 6:07
बिलराम गेट चौराहे से पश्चिम में जाने वाले मार्ग पर शहर का लक्ष्मी सिनेमा का परिसर भी स्थित है।
- नगरपालिका परिषद कार्यालय ▶ 6:38
सोरो गेट तिराहा के निकट ही नगरपालिका परिषद कार्यालय भी स्थित है।
- सोरो मार्ग ▶ 7:00
सोरो गेट तिराहे से पूर्वोत्तर में सोरो मार्ग प्रारंभ होता है, जिस पर अब बड़ी संख्या में भव्य इमारतें निर्मित हो रही हैं।
- अमापुर तिराहा ▶ 7:09
सोरो मार्ग पूर्वोत्तर में बढ़ते हुए अमापुर तिराहे से गुजरता है, जहां से अमापुर मार्ग अमापुर-सहावर से जोड़ता है।