PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Udaipur me ghumne ki jagah | Udaipur Tourist places | Top 10 Places to visit in Udaipur | Udaipur

Tour Guide By Rohit ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

Udaipur me ghumne ki jagah | Udaipur Tourist places | Top 10 Places to visit in Udaipur | Udaipur

इस वीडियो की जगहें

  1. पिछोला झील ▶ 1:03

    पहले नंबर पर आता है पिछोला झील, वैसे तो यह एक कृत्रिम झील है पर इसका प्राकृतिक दृश्य देखकर आपको यह किसी वास्तविक झील से कम नहीं लगेगी। संध्या के समय नाव की सवारी किए बिना आपकी यह यात्रा अधूरी है।

  2. सिटी पैलेस ▶ 1:18

    इस महल को राजस्थान का सबसे बड़ा महल माना जाता है। बड़े-बड़े आलीशान कमरे, हैंगिंग गार्डन, संग्रहालय आपको एक उच्च कोटि के राजघराने का एहसास कराएंगे।

  3. फतेहसागर झील ▶ 1:56

    तीसरे नंबर पर आता है फतेहसागर झील। यह उदयपुर की दूसरी बड़ी झील है। इसे तीन भागों में बांटा गया है जिसमें नेहरू पार्क, नाव के आकार का रेस्टोरेंट, बच्चों के लिए पार्क आदि शामिल है।

  4. विंटेज कार म्यूजियम ▶ 2:24

    नंबर चार पर है विंटेज कार म्यूजियम। महाराणा प्रताप के वंशजों द्वारा चलाया गया यह संग्रहालय मेवाड़ के आलीशान राजघराने की झलक दिखाता है।

  5. जगदीश मंदिर ▶ 2:59

    नंबर पांच पर है जगदीश मंदिर। सिटी पैलेस के पास स्थित यह भगवान विष्णु का मंदिर है। यहां की मुख्य मूर्ति विष्णु की चार हाथों वाली है जो केवल एक ही काली पत्थर द्वारा बनाई गई है।

  6. जयसमंद झील ▶ 3:25

    नंबर 6 पर है जयसमंद झील। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है जो जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य से घिरी हुई है। इस झील का निर्माण राजा जय सिंह द्वारा करवाया गया था।

  7. सज्जनगढ़ पैलेस ▶ 3:55

    नंबर सात पर है सज्जनगढ़ पैलेस। यह महल अरावली की पहाड़ियों की ऊंचाई पर बनाया गया ताकि मानसून के बादलों का पता लगाया जा सके, इसी कारण इसे मानसून महल भी कहा जाता है।

  8. दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन ▶ 4:20

    नंबर 8 पर है दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन। इसकी आधुनिक वास्तुकला और संगीतमय फव्वारा पूरे राजस्थान में आकर्षण का केंद्र है। लोग इसे दीनदयाल पार्क के नाम से भी जानते हैं।

  9. सहेलियों की बाड़ी ▶ 4:52

    नंबर नौ पर है सहेलियों की बाड़ी। फतेहसागर झील के किनारे स्थित इस अत्यंत सौंदर्यपूर्ण बगीचे का निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने करवाया था।

  10. जग मंदिर पैलेस ▶ 5:25

    जग मंदिर पैलेस। इस्लामिक वास्तुकला से बने इस महल का अन्य नाम है डी लेक गार्डन। पिछोला झील के दक्षिणी द्वीप पर यह सौंदर्यपूर्ण महल स्थित है।

इन वीडियो के शहर

Udaipur