भारत की 10 ऐसी जगहें जहाँ आज भी इतिहास ज़िंदा है! | Top 10 Historical Places in India
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- फतेहपुर सीकरी ▶ 0:50
नंबर 10 पर है फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश। आगरा के पास स्थित यह ऐतिहासिक शहर मुगल बादशाह अकबर ने 16वीं सदी में बसाया था। यहां आपको बुलंद दरवाजा, जामा मस्जिद, पंचमहल और कई खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलती हैं।
- सांची स्तूप ▶ 1:34
नंबर नौ सांची स्तूप मध्य प्रदेश। यहां मौजूद सांची स्तूप भारत की प्राचीन बौद्ध विरासत का एक शानदार उदाहरण है। इसके विशाल स्तूप और खूबसूरत पत्थर के तोरण द्वार सदियों पुरानी कला और धार्मिक परंपराओं की कहानी बताते हैं।
- हम्पी ▶ 2:17
नंबर आठ हम्पी कर्नाटका। अब पहुंचते हैं कर्नाटक के हम्पी में। जहां आज खंडर है। लेकिन कभी यहां एक बेहद समृद्ध साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। विजयनगर साम्राज्य के दौर में हम्पी व्यापार, कला और संस्कृति का बड़ा केंद्र था।
- चित्तौड़गढ़ किला ▶ 2:59
नंबर सात चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान। अब बारी है राजस्थान के उस किले की जिसकी दीवारों में वीरता, बलिदान और संघर्ष की अनगिनत कहानियां दर्ज है। चित्तौड़गढ़ किला। यह विशाल दुर्ग मेवाड़ के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
- ग्वालियर किला ▶ 3:43
नंबर छह ग्वालियर किला मध्य प्रदेश। अब चलते हैं मध्य प्रदेश के ग्वालियर। ऊंची पहाड़ी पर बना ग्वालियर किला दूर से ही बेहद शानदार दिखाई देता है। इस किले ने कई राजवंशों और शासकों का दौर देखा है।
- कुतुब मीनार ▶ 4:23
नंबर पांच कुतुब मीनार दिल्ली। अब हम पहुंच चुके हैं भारत की राजधानी दिल्ली में। यहां खड़ी है ऐतिहासिक कुतुब मीनार जिसे देखकर आज भी लोग इसकी ऊंचाई और आर्किटेक्चर को देखकर हैरान रह जाते हैं।
- आगरा का किला ▶ 5:08
नंबर चार आगरा का किला उत्तर प्रदेश। अब चलिए आगरा। ताजमहल के अलावा आगरा का आगरा किला भी इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद खास है। लाल बलवा पत्थर से बना यह विशाल किला मुगल साम्राज्य के इतिहास से गहराई से जुड़ा है।
- अजंता की गुफाएं ▶ 5:48
नंबर तीन, अजंता और अलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र। अब पहुंचते हैं महाराष्ट्र की अद्भुत गुफाओं में। अजंता और अलोरा सिर्फ गुफाएं नहीं है। यह प्राचीन भारत की कला और इंजीनियरिंग का अद्भुत प्रमाण है।
- एलोरा की गुफाएं ▶ 5:48
अजंता और अलोरा सिर्फ गुफाएं नहीं है। यह प्राचीन भारत की कला और इंजीनियरिंग का अद्भुत प्रमाण है। एलोरा का कैलाश मंदिर तो विशेष रूप से अद्भुत है जिसे एक ही चट्टान को काटकर बनाया गया।
- लाल किला ▶ 6:40
नंबर दो लाल किला दिल्ली। अब नंबर दो पर है दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला। मुगल काल की शानदार वास्तुकला का यह प्रमुख उदाहरण आज भारत के इतिहास और स्वतंत्रता से भी गहराई से जुड़ा है।
- ताजमहल ▶ 7:24
नंबर एक पर है ताजमहल आगरा और अब बारी है नंबर वन का भारत की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों में से एक ताजमहल। सफेद संगमरमर से बना यह मोन्यूमेंट मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था।
इन वीडियो के शहर
Fatehpur Sikri · Sanchi · Hampi · Chittorgarh · Gwalior · New Delhi · Agra · Aurangabad