Ujjain Mahakaleshwar & Omkareshwar Jyotirlinga Darshan Tour Guide | Ujjain Mahakal Jyotirlinga 🛕
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ▶ 0:02
भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग विराजमान है।
- श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ▶ 0:19
उज्जैन शहर से 140 कि.मी. दूर खंडवा जिले में नर्मदा नदी के किनारे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग विराजमान है।
- उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन ▶ 1:29
अगर आप ट्रेन से आ रहे हो तो यहां पर उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन भी बना हुआ है।
- देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट ▶ 1:46
अगर आप फ्लाइट से आ रहे हो तो उज्जैन से 55 कि.मी. दूर इंदौर शहर में है देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट।
- महाकाल चौराहा ▶ 2:09
उज्जैन में रुकने के लिए महाकाल मंदिर से 300 मीटर पहले महाकाल चौराहा है। जहां पर आपको बहुत सारे होटल्स 1000 से लेकर 3000 तक की रेंज में मिल जाएंगी।
- श्री काल भैरव मंदिर ▶ 2:39
होटल में नहा धो के फ्रेश होने के बाद में आप आ जाइए महाकाल मंदिर से 5 कि.मी. दूर श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन करने।
- महाकाल लोक कॉरिडोर ▶ 5:45
जैसे ही आप महाकाल के दर्शन करके एग्जिट गेट से बाहर आएंगे तो सामने की तरफ आपको दिखेगा महाकाल लोक कॉरिडोर।
- भारत माता मंदिर ▶ 6:22
इसी महाकाल लोक कॉरिडोर के पास में बना हुआ है भारत माता मंदिर जहां पर हर रोज शाम 8:00 बजे राष्ट्रीय गीत भी होता है।
- श्री बड़ा गणेश मंदिर ▶ 6:51
श्री महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की तरफ श्री बड़ा गणेश मंदिर भी बना हुआ है। यह काफी प्राचीन मंदिर है और यहां पर गणेश जी की प्रतिमा लगभग 18 फीट ऊंची और 10 फीट चौड़ी है।
- राजा विक्रमादित्य सिंहासन ▶ 7:08
श्री बड़ा गणेश जी के दर्शन करने के बाद में वहां से मात्र 300 मीटर आगे हैं राजा विक्रमादित्य सिंहासन।
- श्री हर्षिद्धि माता शक्तिपीठ मंदिर ▶ 7:27
राजा विक्रमादित्य सिंहासन से मात्र 300 मीटर आगे की तरफ है श्री हर्षिद्धि माता शक्तिपीठ मंदिर। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है।
- श्री रामघाट ▶ 8:03
श्री हर्षिद्धि माता मंदिर से मात्र 300 मीटर आगे है श्री रामघाट जो शिप्रा नदी के किनारे पर बना हुआ है। यहां पर हर 12 साल में सिंहस्थ कुंभ मेला लगता है।
- भरत हरी गुफा ▶ 9:01
श्री रामघाट से 3.5 कि.मी. दूर मैं आया हूं भरत हरी गुफा में।
- मां गढ़ कालिका माता शक्तिपीठ मंदिर ▶ 9:29
अभी मैं आया हूं भरतहरी गुफा से 2 कि.मी. दूर मां गढ़ कालिका माता शक्तिपीठ मंदिर में। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है।
- महर्षि शांतिपनी आश्रम ▶ 9:51
मां गढ़ काली का मंदिर से मात्र 2 किमी की दूरी पर है महर्षि शांतिपनी आश्रम। ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान श्री कृष्ण जी, सुदामा जी और बलराम जी का विद्या स्थल है।
- श्री मंगलनाथ मंदिर ▶ 10:24
अभी हम आए हैं दोस्तों महर्षि सादीपनी आश्रम से 1 कि.मी. दूर श्री मंगलनाथ मंदिर में दर्शन करने।
- चारधाम मंदिर ▶ 10:54
उज्जैन से ओंकारेश्वर जाने के लिए महाकालेश्वर मंदिर से थोड़ी ही दूर चारधाम मंदिर है। चारधाम मंदिर के सामने से आपको एसी और नॉन एसी बस मिल जाती है।
- ओंकारेश्वर बस स्टैंड ▶ 11:26
बस आपको इस ओंकारेश्वर बस स्टैंड तक छोड़ेगी। यहां से मंदिर की दूरी लगभग 1.5 कि.मी. है।
- ममलेश्वर महादेव ▶ 12:49
श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद में नदी के उस पार है ममलेश्वर महादेव। ऐसा कहा जाता है कि ममलेश्वर महादेव के दर्शन किए बिना आपकी ओंकारेश्वर की यात्रा अधूरी मानी जाती है।
- प्राचीन विष्णु मंदिर ▶ 13:11
ममलेश्वर महादेव से ही थोड़ी दूर बना हुआ है प्राचीन विष्णु मंदिर। यहां पे भी आप दर्शन जरूर करना।
इन वीडियो के शहर
Ujjain · Khandwa · Indore · Omkareshwar