MAGICAL FOODS of Punjab | Poori Chana BREAKFAST, Shahi Paneer, Tawa Roti, MOZARELLA Paratha
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- गोपीराम पूरी वाले ▶ 0:00
यह है हमारा प्यारा जालंधर जहां स्वाद भी है, श्रद्धा भी है और हर मोड़ पे एक नए रायके की नई कहानी भी। आज स्वाद के सफर की शुरुआत होगी गोपीराम जी की शानदार पूड़ियों से जहां सुनहरी फुटबॉल जैसी पूरिया तली जा रही होंगी और साथ ही मिलेंगे गरमा गरम बिना प्याज लहसुन वाले छोले। साथ में चटपटे कचालू भी मिलेंगे और मिलेगा अचार।
- माता जी का ढाबा ▶ 0:19
इसके बाद मैं आपको ले चलूंगा 70 साल की जालंधर की माता जी के पास जिनके हाथ की बनी कढ़ी पकोड़ा हो, चना मसाला हो, शाही पनीर हो, कढ़ाई पनीर हो या फिर तवे पे सिकती गरमा गरम चपातियां हो।
- लक्ष्मी माता मंदिर ▶ 0:38
फिर हम आपको ले चलेंगे जालंधर की लक्ष्मी माता मंदिर पे जहां माता रानी का आशीर्वाद लेंगे।
- रियल सुपर सिंह फूड्स ▶ 0:53
इसके बाद आपको जालंधर के सुपर सिंह के पास लेके चलेंगे जो 30 सेकंड में नूडल बना लेते हैं और 60 सेकंड में चाइनीस आइटम्स।
- सरदार जी के पराठे ▶ 18:32
फिर आपको ले चलेंगे लेट नाइट सरदार जी के पास परांठे खिलाने। सरदार जी ने पता है क्या किया? इटली का मोज़रेला लिया। हिंदुस्तान का परांठा लिया और दोनों का एक कॉम्बिनेशन तैयार कर दिया है।