PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Jaipur Tourist Places | Places To Visit In Jaipur | Jaipur Best Places To Visit

Traveller Dilkhush ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

Jaipur Tourist Places | Places To Visit In Jaipur | Jaipur Best Places To Visit

इस वीडियो की जगहें

  1. हवा महल ▶ 0:40

    जयपुर का आइकॉनिक हवा महल। हवा महल जयपुर की ही नहीं पूरे राजस्थान की पहचान है। इसकी 953 खिड़कियां और वह प्यारी सी जालीदार बनावट इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती है।

  2. सिटी पैलेस ▶ 1:08

    जयपुर के दिल में बसा यह शानदार महल रियल रॉयल लाइफस्टाइल की फीलिंग देता है। यहां म्यूजियम है, सुंदर आंगन है और अभी भी जयपुर का शाही परिवार यहीं पर रहता है।

  3. जंतर मंतर ▶ 1:40

    यह कोई जादू टोने वाली जगह नहीं है बल्कि एक बहुत ही पुरानी खगोल विज्ञान वेधशाला यानी ऑब्जरवेटरी है। यहां बड़े-बड़े उपकरण बने हुए हैं।

  4. ईसर लाट ▶ 2:12

    इसे स्वर्गासुली भी कहते हैं। यह एक बहुत ऊंची मीनार है जहां से पूरे जयपुर शहर का 360° व्यू देखने को मिलता है।

  5. नाहरगढ़ फोर्ट ▶ 2:45

    यह किला अरावली की पहाड़ियों पर बना हुआ है और यहां से हमें पूरे जयपुर शहर का बर्ड आई व्यू देखने को मिलता है।

  6. आमेर पैलेस ▶ 3:23

    यह पैलेस जयपुर की शान है। ये एक ऐसा किला है जो आपको पुराने जमाने के इतिहास में ले जाएगा। यहां पर चार बड़े आंगन यानी कोर्टयार्ड बने हुए हैं।

  7. जयगढ़ फोर्ट ▶ 3:54

    अरावली की पहाड़ियों पर बना यह किला अपनी मजबूती और जैवाण तोप के लिए जाना जाता है जो दुनिया की सबसे बड़ी पहियों वाली तोप है।

  8. जगत शिरोमणि मंदिर ▶ 4:18

    यह मंदिर अपनी खूबसूरत नक्काशी और प्राचीनता के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि मीराबाई जिस कृष्ण मूर्ति की पूजा किया करती थी, वह मूर्ति इस मंदिर में मुगलों से बचाकर स्थापित की गई है।

  9. अल्बर्ट हॉल म्यूजियम ▶ 4:36

    यह राजस्थान का सबसे पुराना म्यूजियम है और इसकी बिल्डिंग भी बहुत ही शानदार है। यहां आपको राजस्थान की कला, शिल्प, हथियार और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

  10. पत्रिका गेट ▶ 4:54

    Instagram रील्स और फोटोशूट के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। यह एक बहुत ही रंगीन और खूबसूरत गेट है जिसके अंदर रंग बिरंगी नक्काशी की गई है।

  11. तोरण द्वार ▶ 5:32

    पत्रिका गेट के पास में ही तोरण द्वार बना हुआ है। यह जयपुर का एक नया और पॉपुलर स्पॉट है।

  12. बिरला टेंपल ▶ 5:39

    यह एक मॉडर्न मंदिर है जो सफेद संगमरमर से बना हुआ है और धूप में तो यह मंदिर दूध जैसा चमकता है। भगवान लक्ष्मीारायण को समर्पित यह मंदिर अपनी शांति और सुंदरता के लिए जाना जाता है।

  13. मोती डूंगरी टेंपल ▶ 5:58

    यह मंदिर एक छोटी सी डूंगरी यानी पहाड़ी पर बना है और मोती डोंगरी किले के नीचे स्थित है। इस मंदिर में स्थापित भगवान गणेश जी की मूर्ति 500 साल से भी ज्यादा पुरानी बताई जाती है।

  14. गलताजी ▶ 6:16

    इसे मंकी टेंपल भी कहते हैं क्योंकि यहां बहुत सारे बंदर देखने को मिलते हैं। यह एक प्राचीन तीर्थ स्थल है जहां कई मंदिर और पवित्र कुंड है।

  15. सिसोदिया रानी का बाग ▶ 6:34

    यह एक खूबसूरत गार्डन पैलेस है। यह गार्डन सिसोदिया रानी के लिए बनाया गया था। यहां आकर आपको एक अलग ही सुकून मिलेगा।

  16. जल महल ▶ 6:55

    जलमल मानसागर झील के बीचों-बीच बना हुआ है। यहां पर आप शाम के टाइम पर आना। जब सूरज ढल रहा होता है तब जल महल कमल के फूल जैसा खिल उठता है।

इन वीडियो के शहर

Jaipur