{ द्वारिकाधीश } Dwarka मन्दिर कैसे जाएँ ? | Dwarka Budget Tour Guide | Nageshwar Jyotirling Temple
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- द्वारकाधीश मंदिर ▶ 0:05
द्वारकाधीश मंदिर गुजरात की पवित्र नगरी द्वारका में स्थित है, यह गोमती नदी के पास में ही स्थित है जिसे जगत मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण जी को समर्पित है और चार धाम में से एक माना जाता है।
- गोमती नदी ▶ 4:55
दर्शन करने से पहले आप गोमती नदी में स्नान करने के लिए जरूर जाइए, ये मंदिर के पीछे के हिस्से में है। गोमती नदी गंगा के बाद सबसे पवित्र नदी मानी जाती है जो सीधे स्वर्ग से उतरती है और यहां यह नदी सीधे महासागर से मिलती है।
- गोमती घाट ▶ 5:14
स्नान करने के बाद गोमती घाट पर ही आप गोमती माताजी के दर्शन करने के लिए चले जाइए। गोमती घाट पर ही कई सारे मंदिर बने हुए हैं जहां पर आप दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
- मोक्ष द्वार ▶ 5:29
मंदिर में आपको दो द्वार देखने को मिलेंगे, जो पहला है मोक्ष द्वार और दूसरा है स्वर्ग द्वार।
- जामवंती माता मंदिर ▶ 5:45
श्री कृष्ण जी के दर्शन करने के बाद आप जामवंती माता मंदिर, रुक्मणी माता मंदिर और राधा जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जाइए जो मंदिर के पास में ही स्थित हैं।
- रुक्मणी माता मंदिर ▶ 5:45
श्री कृष्ण जी के दर्शन करने के बाद आप जामवंती माता मंदिर, रुक्मणी माता मंदिर और राधा जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जाइए जो मंदिर के पास में ही स्थित हैं।
- स्वर्ग द्वार ▶ 5:45
आप स्वर्ग द्वार से इंटर करिए और श्री कृष्ण जी का नारा लगाते हुए दर्शन करने के लिए चले जाइए।
- सुदामा सेतु ▶ 6:31
दर्शन करने के बाद आप सबसे पहले सुदामा सेतु के लिए जा सकते हैं। यह ब्रिज ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला जैसा दिखाई देता है। पूल से गुजरने के लिए टिकट लेनी होती है जो एडल्ट्स के लिए ₹10 और बच्चों के लिए ₹5 रहती है।
- पंचानंद तीर्थ ▶ 6:33
सुदामा सेतु को पार करने के बाद आप पंचानंद तीर्थ के लिए चले जाइए जहां पर आपको पंच कुंड देखने को मिलेंगे। इन सभी कुंडों में जो जल है वह मीठा और अलग-अलग रहता है, आप इनका जल जरूर ग्रहण कीजिएगा, इनकी बहुत मान्यता है।
- लक्ष्मी नारायण जी का मंदिर ▶ 6:48
उसके बाद आप इसी के पास में ही स्थित लक्ष्मी नारायण जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए चले जाइए।
- दुर्वासा मुनी जी का मंदिर ▶ 7:04
इस मंदिर में दर्शन करने के बाद आप मंदिर परिसर में स्थित दुर्वासा मुनी जी के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं जो एक पेड़ के नीचे बैठकर तप किया करते थे, आज इसी पेड़ के नीचे आपको दुर्वासा मुनी जी की मूर्ति देखने को मिलेगी।
- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ▶ 7:20
दूसरे दिन मॉर्निंग में आप सबसे पहले नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने के लिए चले जाइए। नागेश्वर मंदिर भारत के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है जहां पर दर्शन करने के लिए बराबर भक्त आते हैं।
- गोपी झील ▶ 7:36
उसके बाद आप गोपी झील देखने के लिए जा सकते हैं, यह नागेश्वर मंदिर के पास में ही है। ये वही झील है जहां पर श्री कृष्ण जी गोपियों के साथ रासलीला खेलते थे। आप यहां पर स्नान भी कर सकते हैं, यह एक पवित्र झील है जहां की मिट्टी को लोग अपने माथे पर तिलक लगाकर लगाते हैं।
- भड़केश्वर महादेव मंदिर ▶ 8:02
उसके बाद आप भड़केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। यह प्राचीन मंदिर 5000 साल पुराना है, इस मंदिर को अरब सागर में पाए गए स्वयंभू शिवलिंग के चारों ओर बनाया गया है और ये मानसून के दौरान समुद्र में डूब जाता है।
- रुक्मणी मंदिर ▶ 8:22
उसके बाद आप रुक्मणी मंदिर में रुक्मणी जी के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर श्री कृष्ण जी की पत्नी रुक्मणी जी को समर्पित एक सुंदर मंदिर है जहां पर आपको दर्शन करने के लिए जरूर जाना चाहिए।
- बेट द्वारका ▶ 8:24
उसके बाद आप बेट द्वारका के लिए चले जाइए, यह द्वारकाधीश मंदिर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है। बेट द्वारका का नाम इसलिए रखा गया क्योंकि सुदामा जी और श्रीकृष्ण जी की भेंट यहीं पर हुई थी। बेट द्वारका तक पहुंचने के लिए आपको बोट यानी फेरी के थ्रू जाना होता है जिसका डिस्टेंस लगभग 5 किलोमीटर रहता है जो आपको 10 से 20 मिनट में पहुंचा देती है, टिकट ₹10 पर पर्सन रहती है।
- पंच मंदिर ▶ 9:06
बेट द्वारका पहुंचने के बाद आपको दर्शन करने के लिए यहां पर पंच मंदिर देखने को मिलेंगे जिसमें श्री कृष्ण जी का मंदिर, सत्य भामा जी का मंदिर, राधा जी का मंदिर, जांबवंती माताजी का मंदिर और रुक्मणी माताजी का मंदिर है।
- राधा जी का मंदिर ▶ 9:10
श्री कृष्ण जी के दर्शन करने के बाद आप जामवंती माता मंदिर, रुक्मणी माता मंदिर और राधा जी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जाइए जो मंदिर के पास में ही स्थित हैं।