MAKRANA CITY मकराना शहर Makrana Rajasthan
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- मकराना ▶ 0:00
राजस्थान राज्य के मध्य क्षेत्र में बसा संगमरमर नगरी के रूप में विख्यात मकराना
- मंगलाना मार्ग ▶ 0:16
पूर्व में मंगलाना से आने वाला मार्ग शहर के पूर्वी छोर पर स्थित तहसील कार्यालय, उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं पुलिस कार्यालय से होते हुए शहर में प्रवेश करता है, यह सड़क शहर में मंगलाना मार्ग के रूप में ही जानी जाती है
- कोतवाली मकराना ▶ 1:04
यहां कोतवाली मकराना का प्रशासनिक कार्यालय भी स्थित है
- सिटी काउंसिल रोड ▶ 2:44
यहां से दक्षिण में सिटी काउंसिल रोड प्रारंभ होता है, यह महत्वपूर्ण सड़क स्टेशन रोड को बोरावड़ बाईपास मार्ग स्थित ऊपरगामी सेतु से जोड़ती है
- नगर परिषद मकराना ▶ 2:56
सिटी काउंसिल मार्ग नगर परिषद मकराना के कार्यालय एवं उप जिला चिकित्सालय से होकर बाईपास मार्ग से जुड़ जाती है
- लक्ष्मी मिष्ठान भंडार ▶ 3:04
स्टेशन मार्ग लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से पश्चिम की ओर रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ जाता है
- मकराना जंक्शन रेलवे स्टेशन ▶ 3:33
पश्चिम की ओर बढ़ते हुए रेलवे स्टेशन चौराहे पर पहुंचता है, यहां रेलवे स्टेशन मकराना जंक्शन का परिसर स्थित है
- बोरावड़ मार्ग ▶ 3:50
रेलवे स्टेशन से पश्चिम की ओर का मार्ग बोरावड़ की ओर बढ़ जाता है... बोरावड़ मार्ग पश्चिम की ओर निकॉन मार्बल प्रतिष्ठानों लेकिन संगमरमर की खदानों से होकर गुजरता है
- रेड रॉक सिनेमा ▶ 4:17
यह मार्ग रेड रॉक सिनेमा के परिसर से होते हुए बोरावड़ होकर खाटू खुर्द एवं नागौर की ओर प्रस्थान कर जाता है
- दो मस्जिद रोड ▶ 4:23
रेलवे स्टेशन से ठीक सामने की ओर शहर का दो मस्जिद रोड क्षेत्र स्थित है, यहां बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थापित हैं
- चारभुजा मंदिर ▶ 4:56
इसी क्षेत्र में शहर का प्रसिद्ध चारभुजा मंदिर भी स्थित है