Jaunpur tourist places|| Jaunpur me ghumne ki jagah||जौनपुर में घूमने की 15 सबसे खूबसूरत जगहें
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- शाही किला ▶ 0:38
जौनपुर की शान शाही किला, 14वीं शताब्दी में फिरोजशाह तुगलक द्वारा बनवाया गया यह किला गोमती नदी के किनारे स्थित है। यहां का शाही हमाम और बारबक मस्जिद देखने लायक है।
- शाही पुल (अकबरी पुल) ▶ 1:08
दूसरे नंबर पर है शाही पुल जिसे अकबरी पुल भी कहते हैं। मुगल काल का यह अनोखा पुल आज भी मजबूती से खड़ा है।
- अटाला मस्जिद ▶ 1:35
तीसरी जगह है अटाला मस्जिद। 1408 में बनी यह मस्जिद शरकी वास्तुकला का सबसे बेहतरीन नमूना है।
- जोगियारपुर पार्क ▶ 1:55
चौथे नंबर पर है जोगियारपुर पार्क। अगर आप फैमिली और छोटे बच्चों के साथ जौनपुर में पिकनिक मनाना चाहते हैं, तो यह पार्क एक बेहतरीन और शांत ऑप्शन है।
- फन सिटी वाटर पार्क ▶ 2:09
पांचवी जगह है फन सिटी वाटर पार्क। गर्मियों के मौसम में अगर आपको वेव पूल, बड़ी-बड़ी वाटर स्लाइड्स और रेन डांस का मजा लेना है, तो दोस्तों के साथ यहां आना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।
- गोमती रिवर फ्रंट ▶ 2:36
छठे नंबर पर है गोमती रिवर फ्रंट। गोमती नदी के किनारे बने खूबसूरत घाट और रिवर फ्रंट का नजारा देखने लायक है।
- गुजराल झील ▶ 2:56
सातवें जगह है गुजराल झील। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक छिपा हुआ खजाना है। जौनपुर शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित यह प्राकृतिक झील सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षियों का घर बन जाती है।
- ओएसिस वाटर पार्क ▶ 3:21
आठवीं जगह है ओएसिस वाटर पार्क। गर्मियों के मौसम में अगर आपको वेव पूल, बड़ी-बड़ी वाटर स्लाइड्स और रेन डांस का मजा लेना है, तो दोस्तों के साथ यहां आना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।
- नेहरू पार्क ▶ 3:36
नौवें नंबर पर है नेहरू पार्क। इस पार्क में आपको सुंदर से ग्रीनरी देखने को मिलेगी और बड़ा सा हराभरा ग्राउंड भी देखने को मिलेगा।
- शीतला चौकिया धाम ▶ 3:55
10वें नंबर पर है शीतला चौकिया धाम। जौनपुर के लोगों के लिए यह आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है।
- जामा मस्जिद ▶ 4:09
नंबर 11 पर है जामा मस्जिद। जौनपुर की सबसे बड़ी मस्जिद यानी जामा मस्जिद। इसे सुल्तान हुसैन शाह शरकी ने बनवाया था।
- महाराणा प्रताप पार्क ▶ 4:33
नंबर 12 पर है महाराणा प्रताप पार्क। इस पार्क में महाराणा प्रताप का बड़ा सा स्टैचू बना है और सुंदर सा ग्राउंड है जिसमें ग्रीनरी देखने को मिलेगी।
- कृषि भवन पार्क ▶ 4:47
नंबर 13 पर है जौनपुर का कृषि भवन पार्क। इस पार्क में भी आपको काफी हरियाली देखने को मिलेगी।
- एकवा मानसरोवर वाटर पार्क ▶ 5:01
नंबर 14 पर है एकवा मानसरोवर वाटर पार्क। इस वाटर पार्क में आपको वेव पूल रेन डांस वाटर स्लाइड जैसी एक्टिविटी करने को मिलती है।
- उलनगंज बाजार ▶ 5:03
15वें नंबर पर कोई जगह नहीं बल्कि जौनपुर का लोकल मार्केट उलनगंज है। यहां की विश्व प्रसिद्ध जौनपुरी इमरती है जो बेंजीर घी से बनी होती है।