Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain , History, Complete Information, Tourist Places, Mahakal Lok, Vlog
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ▶ 3:38
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, 12 ज्योतिर्लिंगों में से तीसरे स्थान पर स्थित एक पवित्र ज्योतिर्लिंग है।
- कोटि तीर्थ कुंड ▶ 8:48
कोटि तीर्थ कुंड एक प्राचीन सरोवर है जो महाकाल मंदिर परिसर में स्थित है।
- श्री चिंतामन गणेश मंदिर ▶ 13:11
चिंतामन गणेश जी के मंदिर में कलावा बनवा सकते हैं, यहां मान्यता है कि यह जीवन में शुभता लाता है।
- श्री काल भैरव मंदिर ▶ 15:13
श्री काल भैरव मंदिर शहर के संरक्षण देवता बाबा काल भैरव को समर्पित है, यह मंदिर शमशान क्षेत्र में स्थित है।
- श्री विक्रांत भैरव मंदिर ▶ 18:58
विक्रांत भैरव मंदिर शिप्रा नदी के तट पर स्थित है, यह तीर्थ स्थल भगवान भैरव को समर्पित है।
- मंगलनाथ मंदिर ▶ 20:00
मंगलनाथ मंदिर एक प्रसिद्ध और पौराणिक हिंदू मंदिर है जो भगवान शिव के मंगलनाथ रूप को समर्पित है।
- महर्षि सांदीपनी आश्रम ▶ 22:53
माना जाता है कि यह आश्रम उज्जैन के सबसे पुराने स्थानों में से एक है, भगवान श्री कृष्ण ने सांदीपनी आश्रम में गुरु सांदीपनी से शिक्षा ली थी।
- गड़कालिका माता मंदिर ▶ 27:09
गड़कालिका मंदिर एक प्राचीन एवं प्रसिद्ध देवी मंदिर है जो माता कालिका को समर्पित है, यह 51 शक्ति पीठों में से एक है।
- श्री स्थिर मन गणेश मंदिर ▶ 29:39
स्थिर मन गणेश मंदिर अति प्राचीन मंदिरों में से एक है, इसका पहले नाम थल मन गणेश था।
- श्री सिद्धवट मंदिर ▶ 31:12
हिंदू पुराणों में इस स्थान की महिमा का वर्णन किया गया है, यह भैरवगढ़ में शिप्रा नदी के तट पर स्थित एक हिंदू मंदिर है।
- श्री हरसिद्धि माता शक्तिपीठ मंदिर ▶ 33:17
यह मंदिर माता हरसिद्धि को समर्पित है, माता हरसिद्धि का मंदिर महाकालेश्वर मंदिर से सिर्फ 650 मीटर की दूरी पर स्थित है।
- विक्रमादित्य टीला ▶ 37:04
विक्रमादित्य की प्रतिमा महाकाल मंदिर के पीछे विक्रम टीले पर स्थित है।
- महाकाल लोक ▶ 39:55
महाकाल लोक यह एक कॉरिडोर है जो आपको महाकालेश्वर मंदिर तक लेकर जाता है, इसमें प्रवेश के लिए दो मुख्य द्वार है एक नंदी द्वार और दूसरा पिनाकी द्वार।
- भारत माता मंदिर ▶ 42:15
भारत माता मंदिर का निर्माण देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा व निष्ठा की भावना जागृत करने के संकल्प के रूप में किया गया है।
- श्री राम घाट ▶ 43:15
शिप्रा नदी के किनारे एक पवित्र स्नान घाट है जो उज्जैन दर्शन के दौरान बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थल माना जाता है।
- श्री धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर ▶ 45:29
उज्जैन के राम घाट पर स्थित विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर जहां पर यमराज के साथ धर्मराज चित्रगुप्त और यमराज की बहन यमुना विराजमान है।
- श्री पारदेश्वर ध्यान शिवलिंग ▶ 47:04
शिप्रा नदी के किनारे नरसिंह घाट पर बना विश्व का एकमात्र पारदेश्वर मंदिर जो अपने आप में अनूठा है।
- कर्क मंदिर ▶ 49:19
जीरो मेरिडियन या प्राइम मेरिडियन एक काल्पनिक रेखा है जो उत्तर ध्रुव से दक्षिण ध्रुव तक जाती है, इसी मध्य बिंदु पर यह मंदिर स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित है।
- श्री बड़ा गणेश मंदिर ▶ 50:07
इस मंदिर में भगवान गणेश की एक विशाल प्रतिमा है, आकार की वजह से इन्हें बड़े गणेश के नाम से जाना जाता है।
- इस्कॉन मंदिर ▶ 52:04
स्कन मंदिर जिसे राधा मदन मोहन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह एक शानदार संगमरमर से बना मंदिर है जो 2006 में खोला गया था।
- श्री द्वारकाधीश गोपाल मंदिर ▶ 56:15
गोपाल मंदिर जिसे द्वारकाधीश मंदिर भी कहा जाता है, यह उज्जैन के मुख्य बाजार में स्थित है, यह भगवान कृष्ण को समर्पित है।
- भूखी माता मंदिर ▶ 57:41
इस मंदिर को भुवनेश्वरी भूखी माता मंदिर भी कहा जाता है, यह मंदिर शिप्रा नदी के किनारे स्थित है।
- श्री 24 खंबा माता मंदिर ▶ 1:00:50
प्राचीन समय में यहां अवंतिका नगरी के प्राचीन द्वार पर स्थित था, इन दो देवियों को नगर की रक्षक देवियां माना जाता है।