Mumbai tourist places||Mumbai me ghumne ki jagah||मुंबई में घूमने वाली सभी फेमस जगाहैं
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- गेटवे ऑफ इंडिया ▶ 0:25
सबसे पहले नंबर एक पे आप घूमने जा सकते हो गेटवे ऑफ इंडिया। गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई की पहचान है। आप यहां पर समुंदर की रोमांचकारी लहरों का लुत्फ उठा सकते हो और इसके अलावा बोटिंग कर सकते हो। यह प्लेस हमेशा टूरिस्ट से भरा रहता है। इस प्लेस की एंट्री बिल्कुल फ्री है और यह जगह मुंबई के कोलावा में स्थित है।
- जूहू बीच ▶ 0:47
नंबर दो पर आप घूमने जा सकते हो जूहू बीच। जूहू बीच अपने स्ट्रीट फूड के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप घुड़सवारी और ऊंट की सवारी कर सकते हो। यह पूरा पिकनिक स्पॉट बिल्कुल फ्री है और यह बीच विले पार्ले इलाके में स्थित है।
- मुंबई चिड़ियाघर (वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान) ▶ 1:17
नंबर तीन पर आप जा सकते हो मुंबई चिड़ियाघर में। इस चिड़ियाघर को वीर माता जीजाबाई भोसले या रानी बाग के नाम से भी जाना जाता है। यह चिड़ियाघर देश के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में एक है। इस चिड़ियाघर का टिकट ₹50 का है और यह जगह मुंबई के बायकोला में स्थित है।
- एलिफेंटा केव आइलैंड ▶ 1:50
नंबर चार पर आप घूमने जा सकते हो एलिफेंटा केव आइलैंड। इस आइलैंड की सबसे खास बात यह है कि यह आइलैंड समुद्र के बीच में स्थित है और यहां जाने के लिए आपको बोट बुक करना पड़ेगा। बोट का चार्ज लगभग ₹200 का होता है। इस आइलैंड में काफी पुरानी मूर्तियां हैं। इस जगह का टिकट ₹40 का है और टॉय ट्रेन का ₹20 का है। यह जगह सोमवार को बंद रहती है।
- संजय गांधी नेशनल पार्क ▶ 2:21
नंबर पांच पर आप घूमने जा सकते हो संजय गांधी नेशनल पार्क। इस नेशनल पार्क में आप जंगल सफारी कर सकते हो जिसमें आप शेर, हिरण, सांभर, मोर जैसे जीव-जंतु देख सकते हो। यहां का टिकट ₹100 का है और यह जगह मुंबई के बोरीवली में स्थित है।
- हाजी अली दरगाह ▶ 2:28
नंबर छह पे आप घूमने जा सकते हो हाजी अली दरगाह पर। यह दरगाह लगभग 500 मीटर दूर अरब सागर के बीच एक छोटे से टापू पर स्थित है। यह काफी खूबसूरत दरगाह है। यह दरगाह मुंबई के वर्ली में स्थित है।
- मुंबई फिल्म सिटी ▶ 3:10
नंबर सात पर आप घूमने जा सकते हो मुंबई फिल्म सिटी में। यह फिल्म सिटी काफी बड़ी फिल्म सिटी है। यहां पर आप मूवी सेट, लाइव मूवी शूटिंग, बॉलीवुड पार्क और फिल्मी दुनिया की काफी चीजें देख सकते हो। यह फिल्म सिटी मुंबई के गोरेगांव में स्थित है और यहां का टिकट ₹199 का है।
- मरीन ड्राइव ▶ 3:33
नंबर आठ पर आप घूमने जा सकते हो मरीन ड्राइव पर। मरीन ड्राइव समुंदर के किनारे पर बना काफी खूबसूरत प्लेस है। यहां पर आप मस्त फूड भी एंजॉय कर सकते हो, साइकिलिंग भी कर सकते हो। यहां की एंट्री बिल्कुल फ्री है।
- नेहरू साइंस सेंटर ▶ 3:36
नंबर नौ पर आप घूमने जा सकते हो नेहरू साइंस सेंटर। इस साइंस सेंटर के अंदर आपको रेलवे के पुराने कोच, टॉय ट्रेन, तारामंडल, सौरमंडल, डायनासोर पार्क और आर्ट गैलरी देखने को मिलेंगे। यह जगह मुंबई के वर्ली में स्थित है और यहां का टिकट ₹100 का है।
- वाटर किंगडम पार्क ▶ 3:51
नंबर 10 पर आप घूमने जा सकते हो वाटर किंगडम पार्क में। यह वाटर पार्क मुंबई का सबसे बड़ा और खूबसूरत वाटर पार्क है। इसके अंदर आप रैंड डांस, वेव पूल, वाटर राइड, ड्रैगन राइड और कई तरह के फन एंजॉय कर सकते हो। यह जगह मुंबई के बोरीवली में स्थित है।
- तारापुर वाला एक्वेरियम ▶ 4:07
नंबर 11 पर आप घूमने जा सकते हो तारापुर वाला एक्वेरियम। इस एक्वेरियम में आपको टनल के अंदर समुद्र के सारे जानवर देखने को मिलेंगे। यह जगह मुंबई के चिरगांव में स्थित है और यहां का टिकट ₹60 का है।
- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ▶ 4:24
नंबर 12 पे आप घूमने जा सकते हो छत्रपति शिवाजी टर्मिनस। ये रेलवे स्टेशन देश के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है और इसकी खूबसूरती देखने लायक है। यहां पर रेलवे म्यूजियम भी बना है जिसकी एंट्री ₹100 की है।
- बांद्रा वर्ली सी लिंक ▶ 4:42
नंबर 13 पर आप घूमने जा सकते हो बांद्रा वर्ल्ली सी लिंक। यह विशाल ब्रिज समुद्र पर बना है जिसे देखने पर सिग्नेचर ब्रिज जैसा दिखाई देता है। रात के समय में इस ब्रिज पर काफी लाइटिंग दिखाई देती हैं। इस ब्रिज पर एक तरफ जाने का चार्ज ₹85 है।
- इमेजिका थीम पार्क ▶ 5:24
नंबर 14 पर आप घूमने जा सकते हो इमेजिका थीम पार्क। इस थीम पार्क में आपको पूरा का पूरा ड्रीम लैंड देखने को मिलेगा। यहां पर आप बोटिंग, वाटर राइड, म्यूजिक फाउंटेन शो बोट राइड का मजा ले सकते हो। यह जगह मुंबई के खोपोली में स्थित है और यहां का टिकट ₹2100 का है।
- पवई झील ▶ 5:28
नंबर 15 पर आप घूमने जा सकते हो पवई झील। यह झील काफी खूबसूरत झील है और झील के आसपास में आपको मस्त से हरे-भरे पार्क देखने को मिलेंगे। इसके अलावा झील में आपको काफी मगरमच्छ भी देखने को मिलेंगे। यहां का एंट्री टिकट बिल्कुल फ्री है और यह जगह मुंबई के अंधेरी में स्थित है।
- मुंबई चोर बाजार ▶ 5:44
नंबर 16 पर घूमने जा सकते हो मुंबई चोर बाजार में। यह बाजार मुंबई के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। यहां पर आपको सबसे सस्ते दामों पर इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, जूते, कपड़े वगैरह मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां पर मुंबई का मस्त सा फूड भी एंजॉय कर सकते हो।