Rishikesh Me Ghumne Ki Jagah |। ऋषिकेश यात्रा की पूरी जानकारी ।।Rishikesh Tourist Places
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- राम झूला ▶ 0:32
राम झूला ऋषिकेश का सबसे फेमस प्लेस है, जहां पर बहुत सारे श्रद्धालु जाते हैं और दर्शन करते हैं। राम झूला के ऊपर चलने पर राम झूला हिलते हुए महसूस होता है। यह प्लेस बिल्कुल फ्री है।
- त्रिवेणी घाट ▶ 0:58
त्रिवेणी घाट, जहां पर गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों पवित्र नदियों की एक कहानी जुड़ी हुई है। यहां पर आप शाम के टाइम में आरती देख सकते हो। यह पूरा प्लेस बिल्कुल फ्री है।
- लक्ष्मण झूला ▶ 1:26
लक्ष्मण झूला के साइड में आपको ग्लास ब्रिज भी देखने को मिलेगा जिसका काम अभी चल रहा है। यहां से भी गंगा नदी का शानदार नजारा दिखाई देता है।
- नीरगढ़ वाटरफॉल ▶ 1:37
यह झरना 30 फीट ऊंचा है। यहां पर काफी ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है जिसमें आप नहा भी सकते हो। यहां का टिकट ₹50 का है।
- जानकी झूला पुल ▶ 2:12
यह ब्रिज भी गंगा नदी के ऊपर बना एक खूबसूरत पुल है। इसमें तीन रास्ते हैं। यहां पर ऊपर से देखने पर गंगा नदी का शानदार नजारा दिखाई देता है।
- पटना वाटरफॉल ▶ 2:31
ऋषिकेश में स्थित पटना वॉटरफॉल एक बेहद शांत और खूबसूरत जगह है जो नीलकंठ मंदिर मार्ग पर स्थित है। यहां पर पानी 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता है। यहां की एंट्री बिल्कुल फ्री है।
- जंपिंग हाइट्स ▶ 2:44
यह जगह ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थान है। यहां की एंट्री ₹100 की है और बंजी जंपिंग का चार्ज लगभग ₹3000 का है। यह जगह मोहन चट्टी में स्थित है।
- नीलकंठ महादेव मंदिर ▶ 3:13
यह मंदिर ऋषिकेश से लगभग 30 कि.मी. की दूरी पर पहाड़ों में स्थित है। यहां सावन के महीने में काफी भीड़ होती है।
- राजाजी नेशनल पार्क ▶ 3:16
राजाजी नेशनल पार्क, ऋषिकेश और देहरादून के पास स्थित उत्तराखंड का प्रसिद्ध वन्य जीव अभयारण्य है। यहां की एंट्री ₹150 की है और जंगल सफारी का चार्ज लगभग ₹2500 का होगा।
- शिवपुरी ▶ 3:55
यह जगह एडवेंचर के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां पर आप नदी में जंप राफ्टिंग कर सकते हो। इसके अलावा कैंपिंग कर सकते हो। यह जगह ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर स्थित है।
- फूल चिट्ठी वाटरफॉल ▶ 4:11
यह झरना ऋषिकेश के पास पहाड़ों में छिपा हुआ है। यहां कम लोग जाते हैं। इसलिए यहां बहुत शांति मिलती है।
- हिमशेल वाटरफॉल ▶ 4:24
यह एक बहुत ही शांत और सुकून देने वाली जगह है। यह जगह अन्य झरनों की तुलना में कम भीड़भाड़ वाला है। यह झरना लक्ष्मण झूला से लगभग 4 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।