PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

McLeodganj Places to Visit | Things to Do in McLeodganj | McLeodganj Dharamshala

Real Himachal ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

McLeodganj Places to Visit | Things to Do in McLeodganj | McLeodganj Dharamshala

इस वीडियो की जगहें

  1. धर्मशाला मैक्लोडगंज स्काईवे ▶ 1:38

    धर्मशाला से मैक्लोडगंज के लिए आप धर्मशाला मैक्लोडगंज स्काईवे का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी टिकट ₹480 एक तरफा रहती है।

  2. सेंट जॉन चर्च ▶ 2:10

    मैक्लोडगंज जाते समय सबसे पहला पॉइंट आता है सेंट जॉन चर्च। 1852 में बनी ब्रिटिश काल की एक ऐतिहासिक चर्च है जो अपनी गौथिक वास्तुकला और बेल्जियम की कांच की खिड़कियों के लिए जानी जाती है।

  3. मैक्लोडगंज मार्केट ▶ 2:40

    माल रोड, जोगीवाड़ा रोड और मेन चौक के आसपास फैला यह बाजार अपनी वाइब्रेंट तिब्बती संस्कृति, हस्तशिल्प और लजीज स्ट्रीट फूड के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

  4. नामग्याल मोनेस्ट्री ▶ 3:58

    शहर के केंद्र में स्थित यह दलाई लामा की पर्सनल मोनेस्ट्री है। यहां भगवान बुद्ध की विशाल मूर्तियां हैं।

  5. भागसुनाग मंदिर ▶ 4:40

    मैक्लोडगंज से सिर्फ 2 कि.मी. दूर है भागसुनाग मंदिर। एक एंशिएंट शिव टेंपल। यह मंदिर लगभग 5000 साल पुराना माना जाता है और भगवान शिव को समर्पित है।

  6. भागसुनाग वाटरफॉल ▶ 6:00

    मंदिर से लगभग 20 मिनट पैदल चलने के बाद आप पहुंचते हैं इस खूबसूरत झरने तक जिसका नजारा किसी फिल्मी लोकेशन से कम नहीं लगता।

  7. धर्मकोट ▶ 8:13

    जैसे ही आप धर्मकोट में कदम रखेंगे, यहां का माहौल पूरी तरह से बदल जाता है। यहां गाड़ियों का शोर नहीं है बल्कि चिड़ियों की आवाज और गिटार की धुन सुनाई देती है।

  8. तुशिता मेडिटेशन सेंटर ▶ 8:43

    अगर आप अपने मन को शांति देना चाहते हैं तो धर्मकोट में स्थित तुशिता मेडिटेशन सेंटर आपके लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां दुनिया भर से लोग ध्यान और बौद्ध दर्शन सीखने के लिए आते हैं।

  9. डल झील ▶ 8:58

    नड्डी विलेज जाते समय रास्ते में एक खूबसूरत पड़ाव आता है। यह है डल लेक।

  10. नड्डी विलेज ▶ 9:20

    यह एक बेहद शांत और खूबसूरत गांव है। मैक्लोडगंज के मेन चौक से आप लोकल ऑटो, शेयरिंग कैब या फिर खुद की गाड़ी या स्कूटी से 15 से 20 मिनट में नड्डी पहुंच जाएंगे।

  11. नड्डी व्यू पॉइंट ▶ 9:54

    नड्डी व्यू पॉइंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां खड़े होकर आपको सामने फैली विशाल धौलाधार पर्वतमाला का 180° व्यू दिखाई देता है।

इन वीडियो के शहर

Dharamshala · McLeodganj · Dharamkot · Naddi