PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Manali in Winter | Manali Tourist Places | Manali Complete Tour Guide | Manali top 10 tourist places

Traveling Eyesight ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

Manali in Winter | Manali Tourist Places | Manali Complete Tour Guide | Manali top 10 tourist places

इस वीडियो की जगहें

  1. वशिष्ठ मंदिर ▶ 1:47

    अब हम सबसे पहले जाएंगे वशिष्ट टेंपल जहां भगवान श्री राम और माता सीता ने मेडिटेशन किया था। यह मंदिर दोपहर के 2 बजे से 3 बजे तक बंद रहता है। यहां हॉट स्प्रिंग वाटर मतलब गर्म पानी की कुंड भी है जो टूरिस्ट के बीच में काफी पॉपुलर है।

  2. जोगिनी वाटरफॉल ▶ 2:14

    वशिष्ठ टेंपल के पास में एक रास्ता है जो आपको ले जाएगा एक मैजेस्टिक वॉटरफॉल जिसका नाम है जोगिनी वाटरफॉल और मेरे हिसाब से यह मोस्ट विजिट प्लेस है। करीबन 20 मिनट के वॉकिंग के बाद आप वाटरफॉल तक पहुंच जाओगे।

  3. वुडन ब्रिज ▶ 2:57

    अगर आप एक ऐसी जगह जाना चाहते हो जहां ना कोई क्राउड हो ना कोई शोर तो हाईवे पर शेरे पंजाब रेस्टोरेंट के पास में एक रास्ता है जो आपको ले जाएगा वुडन ब्रिज जहां की खूबसूरती आपके दिल को छू लेगी।

  4. घटोत्कच का मंदिर ▶ 3:21

    यहां से सिर्फ 5 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पे घटोत्कच का मंदिर जो भीम और हडिंबा के पुत्र थे। यहां एक पीड़ के नीचे बना हुआ यह मंदिर जहां हमने दर्शन करने के बाद आगे बढ़े।

  5. हडिंबा देवी टेंपल ▶ 3:24

    मनाली आए टूरिस्ट में से ऐसा कोई हो ही नहीं सकता जो हडिंबा देवी टेंपल ना जाए। पांच पांडवों में से भीम की पत्नी हडिंबा को समर्पित है यह मंदिर जहां काफी मूवीज की शूटिंग भी हुई है।

  6. द क्लब हाउस ▶ 3:44

    हमारे नेक्स्ट डेस्टिनेशन द क्लब हाउस जहां की एंट्री टिकट ₹25 है और टाइमिंग सुबह के 9 बजे से शाम के 8 बजे तक की है। इस गार्डन में काफी अच्छी सेटिंग अरेंजमेंट, चिल्ड्रन प्ले एरिया, पीने का पानी और 2 किलोमीटर का सिनिक वॉकिंग ट्रैक भी है और यहां बोटिंग भी एंजॉय कर सकते हो।

  7. बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री ▶ 4:37

    वन विहार के सामने वॉकिंग डिस्टेंस पे है बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री। 1946 में बनी हुई यह मोनेस्ट्री साल में आप कभी भी विजिट कर सकते हो और अगर आप यहां पर मेडिटेशन के लिए रुकना चाहते हो तो पर पर्सन ₹500 पे है।

  8. मॉल रोड ▶ 4:50

    मनाली का सबसे पॉपुलर मॉल रोड जहां शाम को आपको बहुत ही क्राउड मिलेगा। हालांकि मॉल रोड पर शाम के समय ही आपको ज्यादा अच्छा लगेगा तब आप शॉपिंग, खाना-पीना, फोटोग्राफी वगैरह भी एंजॉय कर सकते हो।

  9. सोलंग वैली ▶ 5:14

    डे टू में हम विजिट करेंगे सोलंग वैली जो मनाली से सिर्फ 12 किमी के डिस्टेंस पे है लेकिन विंटर में आपको यहां बहुत सारी बर्फ मतलब स्नो मिलेगी जहां आप बहुत सारी मस्ती करने वाले हो।

  10. अंजनी महादेव टेंपल ▶ 6:22

    सोलंग वैली में आपके पास दो ऑप्शंस है या तो आप रोपवे से ऊपर व्यू पॉइंट जा सकते हो या फिर ट्रैकिंग करते हुए अंजनी महादेव टेंपल भी जा सकते हो जिसके लिए आप हॉर्स राइड भी कर सकते हो जिसका डिस्टेंस करीबन 2 किमी जितना है।

  11. फाथू टॉप ▶ 6:54

    रोपवे से आपको जिस पॉइंट पर छोड़ा जाएगा उस पॉइंट को फाथू टॉप कहते हैं जहां से बहुत ही प्यारा नजारे आपको देखने को मिलेंगे।

  12. शिशु ▶ 7:58

    अगर आपके पास ज्यादा समय हो तो डे थ्री में आप विजिट कर सकते हो शिशु जो मनाली से करीबन 40 किमी के डिस्टेंस पे है। अटल टनल को क्रॉस करने के बाद आप एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाओगे जहां बहुत सारी स्नो होती है।

  13. शिशु लेक ▶ 8:21

    शिशु में आप शिशु लेक, शिशु वाटरफॉल, चंद्रा रिवर के व्यूज एंजॉय करने के साथ-साथ जीप लाइन भी एंजॉय कर सकते हो।

  14. शिशु वाटरफॉल ▶ 8:44

    शिशु में आप शिशु लेक, शिशु वाटरफॉल, चंद्रा रिवर के व्यूज एंजॉय करने के साथ-साथ जीप लाइन भी एंजॉय कर सकते हो। देखो वो है शिशु वाटरफॉल।

  15. अटल टनल ▶ 8:56

    अटल टनल को क्रॉस करने के बाद आप एक अलग ही दुनिया में पहुंच जाओगे जहां बहुत सारी स्नो होती है।

  16. कसोल ▶ 9:05

    अगर आपके पास और एक एक्स्ट्रा डे है तो डे फोर में आप विजिट कर सकते हो कसोल एंड मणिकरण गुरुद्वारा। मनाली से कसोल का डिस्टेंस करीबन 75 किमी है जिसमें आपको ढाई घंटे जितना समय लग सकता है। कसोल में बहते हुए पार्वती नदी और पार्वती वैली का बहुत प्यारा नजारा आप देख सकते हो।

  17. मणिकरण गुरुद्वारा ▶ 9:18

    मणिकरण गुरुद्वारा में हॉट स्प्रिंग वाटर और उसी स्प्रिंग वाटर में बनता भंडारे का प्रसाद भी आप ले सकते हो।

  18. कुल्लू ▶ 9:42

    मनाली से रिटर्न आते समय कुल्लू में रिवर राफ्टिंग करते हुए एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हो। वैसे रिवर राफ्टिंग के करीबन ₹500 आपको बताएंगे लेकिन थोड़ा बहुत तो बारगेनिंग आपको करना ही पड़ेगा।

इन वीडियो के शहर

Manali · Sissu · Kasol · Manikaran · Kullu