Gokul Tour Guide | गोकुल की प्रमुख दर्शन स्थलीयाँ | Gokul Tourist Places | #gokul
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- रमण रेती आश्रम ▶ 1:35
गोकुल धाम की यात्रा में सबसे पहले या सबसे अंत में आपको रमण रेती आश्रम जाना चाहिए क्योंकि यह स्थान दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहता है।
- रमण रेती चिड़ियाघर ▶ 2:05
रमण रेती आश्रम के गेट के सामने ही है यह चिड़ियाघर। जहां आपको ₹10 में अनाज की कटोरी मिलती है जिसे आप अपने हाथों से यहां के हिरण और 12 सिंहे और अन्य पक्षियों को खिला सकते हैं।
- श्री नंदालय महानंद भवन ▶ 2:42
गोकुल धाम की गलियों से होते हुए आप श्री नंदालय महानंद भवन पहुंच जाएंगे। जहां बलराम दाऊ और योग माया का जन्म हुआ था।
- श्री नंद यशोदा भवन ▶ 2:56
गोकुल में श्री नंद यशोदा भवन एक पूजनीय मंदिर परिसर है जिसे भगवान श्री कृष्ण के बचपन का घर माना जाता है।
- गोविंद घाट ▶ 3:05
श्री नंद यशोदा महल से लगभग 1 किलोमीटर दूर गोविंद घाट और श्री यमुना ठुरानी घाट है जो गोकुल धाम में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है।
- श्री यमुना ठुरानी घाट ▶ 3:08
श्री नंद यशोदा महल से लगभग 1 किलोमीटर दूर गोविंद घाट और श्री यमुना ठुरानी घाट है जो गोकुल धाम में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है।
- पतित पावन कुंड ▶ 3:11
ठुरानी घाट से 1.5 कि.मी. दूर है पतित पावन कुंड। ऐसी मान्यता है कि इस कुंड में यशोदा मैया ने कान्हा के छटी के वस्त्र धोए थे।
- 84 खंभा मंदिर ▶ 3:35
अब गोकुल से लगभग 4 कि.मी. दूर है 84 खंभा मंदिर। यह स्थान लगभग 5000 वर्ष पुराना श्री कृष्ण का घर है।
- श्री आशीश्वर महादेव मंदिर ▶ 3:58
सबसे पहले श्री आशीश्वर महादेव के दर्शन करने चाहिए। कहते हैं कि यही वह स्थान है जहां भगवान शिव तीन दिन और तीन रात तक श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन की आस लगाए बैठे थे।
- उखल बंधन स्थान ▶ 4:45
84 खंभा मंदिर के बगल में ही है उखल बंधन स्थान जहां यशोदा मैया ने श्री कृष्ण की बालपन के उपद्रव से परेशान होकर श्री कृष्ण को उखल से बांध दिया था।
- ब्रह्मांड घाट ▶ 5:06
यहां दर्शन करने के बाद आप जा सकते हैं ब्रह्मांड घाट 84 खंभा से ब्रह्मांड घाट मात्र 1 किमी की दूरी पर है। इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने मां यशोदा को अपने मुख में पूरे ब्रह्मांड के दर्शन कराए थे।
- चिंता हरण महादेव मंदिर ▶ 5:19
ब्रह्मांड घाट से लगभग 1 कि.मी. दूर है चिंता हरण घाट और चिंता हरण महादेव का मंदिर।
- चिंता हरण घाट ▶ 5:26
ब्रह्मांड घाट से लगभग 1 कि.मी. दूर है चिंता हरण घाट और चिंता हरण महादेव का मंदिर।