PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Rohtas के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल | Travel Guide

Jaiswal Ankit ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

Rohtas के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल | Travel Guide

इस वीडियो की जगहें

  1. शेरशाह सूरी मकबरा ▶ 1:44

    सबसे पहले चलते हैं सासाराम में स्थित शेरशाह सूरी मकबरे की ओर। 1545 में उनकी मृत्यु के बाद यह मकबरा बनवाया गया और आज इसे भारत का दूसरा ताजमहल कहा जाता है।

  2. ताराचंडी धाम ▶ 2:31

    अब चलते हैं मां ताराचंडी धाम की ओर जो शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां माता सती की आंखें गिरी थी।

  3. हसन खान सूरी मकबरा ▶ 2:52

    अब चलते हैं हसन खान सूरी मकबरे की ओर। यह शेरशाह सूरी के पिता का मकबरा है और अफगान वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है।

  4. रोहतासगढ़ किला ▶ 3:07

    अब बारी है रोहतासगढ़ किले की जो 1500 एकड़ में फैला हुआ है। यहां 84 दरवाजे हैं और प्राचीन मंदिर, महल और तोपों के अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं।

  5. मंझारकुंड और धुआंड ▶ 3:40

    दोस्तों, अब चलते हैं मंझारकुंड और धुआंड की ओर। मानसून में जब पानी गिरता है तो चारों ओर धुंध छा जाती है और दृश्य बेहद आकर्षक लगता है।

  6. तुतला भवानी झरना ▶ 4:25

    अब चलते हैं तुतला भवानी झरना की ओर। यहां देवी ततला भवानी का मंदिर है और पास ही यह झरना है।

  7. कशिश वाटरफॉल ▶ 4:45

    अब चलते हैं कशिश वाटरफॉल की ओर। ऊंचाई से गिरता पानी और चारों ओर हरियाली। यह जगह फोटोग्राफी और एडवेंचर के लिए आदर्श है।

  8. गुप्ता डैम ▶ 5:09

    अब चलते हैं गुप्ता डैम पर। यह डैम पिकनिक और छुट्टियां बिताने के लिए लोकप्रिय है। यहां का शांत वातावरण मन को बहुत सुकून देता है।

  9. दुर्गावती डैम ▶ 5:28

    अब चलते हैं दुर्गावती डैम की ओर। यहां बोटिंग और मछली पकड़ने का आनंद लिया जा सकता है।

  10. क्रमचट और दारी गांव की पहाड़ियां ▶ 5:37

    और आखिर में चलते हैं क्रमचट और दारी गांव की पहाड़ियों की ओर। यहां ट्रैकिंग और हकिंग का मजा कुछ और ही है। सूर्यास्त का दृश्य इतना सुंदर होता है कि आपके दिल में हमेशा के लिए बस जाएगा।

इन वीडियो के शहर

Sasaram · Rohtas · Tilothu · Dehri-on-Sone