PlaceTubeYouTube ट्रैवल वीडियो की जगहें, नक्शे पर

Shimla Travel Guide, शिमला Himachal Pradesh, Attractions | Activities | Reach | Stay

Popcorn Trip ·

PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें

Shimla Travel Guide, शिमला  Himachal Pradesh, Attractions | Activities | Reach | Stay

इस वीडियो की जगहें

  1. मॉल रोड ▶ 0:10

    शिमला की मॉल रोड में कुछ अति आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त सभी तरह का यातायात प्रतिबंधित है।

  2. लक्कड़ बाजार ▶ 0:55

    शिमला माल रोड से लगा हुआ है लक्कड़ बाजार। यहां की दुकानों में लकड़ी से निर्मित आकर्षक सामान भी मिलता है।

  3. आईजीएमसी ▶ 1:16

    लक्कड़ बाजार के समीप ही है हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल व मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी।

  4. स्कैंडल पॉइंट ▶ 1:22

    लक्कड़ बाजार से ही लगा हुआ है मॉल रोड और कुछ कदम पर है स्कैंडल पॉइंट।

  5. द रिज ▶ 1:38

    स्कैंडल पॉइंट से कुछ ही कदमों की दूरी पर है द रिच। शिमला की मॉल रोड का सबसे ऊंचा पॉइंट।

  6. क्राइस्ट चर्च ▶ 1:54

    यहां ब्रिटिश टाइम का एक चर्च है। यहां शिमला का समर फेस्टिवल के साथ समय-समय पर कई इवेंट और कंसर्ट होते हैं।

  7. शिमला पोस्ट ऑफिस ▶ 2:59

    पास ही है शिमला की बहुत पुरानी इमारतों में से एक शिमला का पोस्ट ऑफिस।

  8. कालीबाड़ी मंदिर ▶ 3:18

    पोस्ट ऑफिस के निकट ही स्थित है शिमला का प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर। हिंदू आस्था का प्रतीक कालीबाड़ी मंदिर मां काली को समर्पित है।

  9. हिमाचल प्रदेश विधानसभा ▶ 3:36

    मॉल रोड के एक सिरे पर है विधानसभा हिमांचल की।

  10. ओल्ड बस स्टॉप ▶ 4:13

    सुबह विक्ट्री टनल के होटल से चेक आउट कर पैदल पहुंचे ओल्ड बस स्टॉप। ओल्ड बस स्टॉप में वाहनों की पार्किंग भी है और इस जगह के आसपास कई होटल्स भी हैं।

  11. लिफ्ट ▶ 4:56

    ओल्ड बस स्टॉप से बस द्वारा पहुंचे लिफ्ट के पास। यहां से मॉल रोड तक लिफ्ट से पहुंच सकते हैं।

  12. लोअर बाजार ▶ 5:23

    शिमला नगर की कुछ बाजारें हैं। मिडिल बाजार, राम बाजार, लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार, तिब्बतियन बाजार। लोअर बाजार में ज्यादातर स्थानीय निवासी शॉपिंग करते हैं।

  13. जाखू मंदिर ▶ 5:33

    मॉल रोड में घूमने के बाद टैक्सी से जाकू मंदिर जो कि शिमला की ऊंची पहाड़ी पर है।

  14. संकटमोचन मंदिर ▶ 7:14

    जाखू मंदिर के बाद हम टैक्सी से ही पहुंचे संकटमोचन मंदिर। भगवान हनुमान जी को समर्पित संकटमोचन मंदिर शिमला कालका मार्ग पर शिमला से लगभग 7 कि.मी. दूर है।

  15. अनाडेल ▶ 8:53

    शिमला के कुछ अन्य आकर्षण है अन्नाडेल। शिमला में यह एक बड़ा समतल मैदान है। अनाडेल में आर्मी का एक हेरिटेज म्यूजियम, गोल्फ कोर्स और हेलीपैड है।

  16. इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज ▶ 8:57

    इंस्टट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज। ब्रिटिश समय में यह वायसराॉय का आवास था। स्वतंत्र भारत में राष्ट्रपति भवन बना और अब इंस्टट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज है।

  17. जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा ▶ 9:18

    हवाई मार्ग से जुबरहट्टी हवाई अड्डा जो 22 कि.मी. दूर है। शिमला पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा है।

  18. कालका ▶ 9:37

    चाहे तो चंडीगढ़ से कालका तक टैक्सी से आए और यहां से आगे शिमला के लिए टॉय ट्रेन का आनंद ले सकते हैं।

  19. कालका-शिमला टॉय ट्रेन ▶ 9:52

    कालका से टॉय ट्रेन में बैठकर 102 सुरंगों से गुजरते हुए पहाड़ी रास्तों को देखते 96 कि.मी. की दूरी तय करने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगता है।

इन वीडियो के शहर

Shimla · Kalka