Top 20 Places To Visit In Ranchi।। रांची में घूमने वाली सभी फेमस जगाहै।।#ranchitouristplace
PlaceTube में खोलें YouTube पर देखें
इस वीडियो की जगहें
- रांची झील ▶ 0:26
रांची शहर के बीच में स्थित रांची लेक आकर्षण का एक मुख्य स्थान है। यह लेक रांची रेलवे स्टेशन से मात्र 3 कि.मी. की दूरी पर है।
- टैगोर हिल ▶ 0:56
रांची रेलवे स्टेशन से करीब 6 कि.मी. की दूरी पर स्थित है टैगोर हिल। यह स्थान 300 फीट की ऊंचाई पर होने के कारण बेहद ही खूबसूरत है।
- धुरवा डैम ▶ 1:18
यह डैम रांची रेलवे स्टेशन से करीब 8 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहां का व्यू काफी खूबसूरत है।
- पतरातू वैली ▶ 1:38
पतरातू वैली रांची रेलवे स्टेशन से करीब 35 कि.मी. की दूरी पर स्थित एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है जो कि अपने टेढ़े-मेढ़े रास्तों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
- पतरातू डैम ▶ 2:01
इसके अलावा यहां पर पतरातू डैम भी है। जहां पर आप वाटर एक्टिविटीज के मजे ले सकते हैं।
- बिरसा बायोलॉजिकल पार्क ▶ 2:08
रांची रेलवे स्टेशन से करीब 20 कि.मी. की दूरी पर स्थित है यह बायोलॉजिकल पार्क। इस पार्क में आपको कई प्रकार के जीव-वजंतु देखने को मिल जाएंगे।
- स्टेट म्यूजियम ▶ 2:40
रांची रेलवे स्टेशन से करीब 8 कि.मी. की दूरी पर स्थित है स्टेट म्यूजियम ऑफ रांची। यहां पर झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक धरोहर को देखा जा सकता है।
- पहाड़ी मंदिर ▶ 3:12
रांची रेलवे स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी मंदिर है जो कि एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर 350 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
- रॉक गार्डन ▶ 3:33
रांची रेलवे स्टेशन से करीब 7 कि.मी. की दूरी पर स्थित है रॉक गार्डन जो कि पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।
- काके डैम ▶ 3:58
रांची रेलवे स्टेशन से करीब 7 कि.मी. की दूरी पर रॉक गार्डन के बगल में ही स्थित है रांची का प्रसिद्ध काके डैम।
- दशम वॉटरफॉल ▶ 4:23
दशम वॉटरफॉल रांची से करीब 35 किमी दूर एक जाना माना वॉटरफॉल है। यह वॉटरफॉल करीब 144 फीट ऊंचा है।
- कुंडू वाटरफॉल ▶ 4:34
यह झरना पहाड़ से नीचे गिरता है जिसका नजारा देखने लायक होता है। इसके अलावा इसके आसपास काफी हरियाली देखने को मिलती है।
- बायोडायवर्सिटी पार्क ▶ 5:01
प्रकृति प्रेमियों के लिए यह पार्क काफी खास है। यहां पर आपको कई तरह के पंछी देखने को मिलेंगे और यहां का वातावरण एकदम शांत है।
- नगर निगम पार्क ▶ 5:07
यह पार्क एकदम हराभरा है। यहां पर आपको झरना और पानी के फवारे देखने को मिलेंगे जिनकी खूबसूरती बेमिसाल है।
- ऑक्सीजन पार्क ▶ 5:23
इस पार्क में आपको सुंदर फूलों के बगीचे देखने को मिलेंगे। यहां की खूबसूरती लाजवाब है।
- स्वामी विवेकानंद स्टैचू ▶ 5:34
यहां पर आपको स्वामी विवेकानंद जी का विशाल स्टैचू और आसपास सुंदर सा ग्राउंड देखने को मिलेगा।
- जोहा वाटरफॉल ▶ 5:44
इसे गौतम धारा के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर भगवान बुद्ध का एक छोटा मंदिर भी है और पहाड़ों से गिरता पानी मन को मोह लेता है।
- पंचघाग वाटरफॉल ▶ 5:56
यहां पानी की पांच धाराएं एक साथ गिरती हैं जो देखने में बहुत ही शानदार लगती हैं। यह पिकनिक के लिए एक सुरक्षित और सुंदर जगह है।
- देवड़ी मंदिर ▶ 6:09
यह रांची टाटा रोड पर स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। जहां लोग दूर-दूर से आशीर्वाद लेने आते हैं।
- नक्षत्र वन ▶ 6:12
यह राजभवन के ठीक सामने स्थित है जहां विभिन्न नक्षत्रों के आधार पर पेड़-पौधे लगाए गए हैं। यहां का म्यूजिकल फाउंटेन शाम के समय बहुत ही प्यारा लगता है।
- सूर्य मंदिर ▶ 6:33
यह मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है जिसे एक विशाल रथ के आकार में बनाया गया है। जिसमें 18 पहात घोड़े लगे हुए हैं।